Google Analytics Meta Pixel  राज्य सरकार लोक कलाकारों को कर रही प्रोत्साहित: मंत्री अमरजीत भगत - Ekhabri.com

 राज्य सरकार लोक कलाकारों को कर रही प्रोत्साहित: मंत्री अमरजीत भगत

sirpur11
sirpur11

 सिरपुर महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

मंत्री श्री भगत ने कलाकारों को किया सम्मानित

रायपुर-महानदी के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आज शाम खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विकास योजनाओं और विभागीय गतिविधियों पर आधारित विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम में कलाकारों को सम्मानित किया। मंत्री श्री भगत और अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम डंडा नृत्य का आनंद लिया और माघी पूर्णिमा सिरपुर महोत्सव की शुभकामनाएं दी है। मंत्री श्री भगत ने कहा कि महोत्सव संस्कृति और परम्पराओं का हिस्सा है। कम संसाधन होने के बावजूद भी यह महोत्सव आधुनिकता के दौर में अपनी प्राचीन संस्कृति और भव्यता को बनाये हुए है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि यहां के लोग पुरानी परम्पराओं को बनाये रखने और उसे संरक्षण दे रहे हैं। सरकार लोक कलाकारों को प्रोत्साहित कर रही है। ख़ासकर युवा पीढ़ी को यहाँ की बौद्ध विरासत तथा लोककला एवं संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। सिरपुर लोगों की आस्था और श्रद्धा का केन्द्र है। दूर-दूर से लोग यहां आकर अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते हैं और इस महोत्सव में लोग जरूरत की सामग्रियों का क्रय भी करते हैं। हर किसी को अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने सिरपुर की विरासत का भी ज़िक्र किया और सरकारी उपलब्धियाँ बतायी। मंत्री श्री भगत ने कहा कि सरकार बनने के बाद सरकार हर तरफ़ विकास के काम कर रही है। किसान के हित में फ़ैसले ले रही है। यहाँ किसान खुशहाल है। धान की बम्पर ख़रीदी की गयी है। किसान की जेब में पैसा आया है। किसान तरक्क़ी करेगा तभी छत्तीसगढ़ और आगे बढ़ेगा। गढ़बो छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा।   कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ज़िला पंचायत श्रीमती ऊषा पटेल,उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद, ज़िला अध्यक्ष स्काउट गाइड श्री दाऊलाल चंद्राकर सरपंच, जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सैलानी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...