Google Analytics Meta Pixel आज सीता अष्टमी : महिलाएं करती हैं व्रत, मिलता है फल - Ekhabri.com

आज सीता अष्टमी : महिलाएं करती हैं व्रत, मिलता है फल

हिंदू धर्म में प्रत्येक देवी-देवता का अपना एक विशेष स्थान है और सभी की पूजा के लिए कुछ दिन भी सुनिश्चित किए गए हैं. सबसे खास बात है कि सनातन धर्म में देवी-देवताओं के जन्म को व्रत व त्योहार के रूप में मनाया जाता है. इनमें राम नवमी और जन्माष्टमी के साथ ही सीता अष्टमी भी शामिल है. कहते हैं कि सीता अष्टमी के दिन मां सीता का जन्म हुआ था और इस दिन व्रत रखने की परंपरा है. सीता अष्टमी के दिन महिलाएं पूरे विधि-विधान के साथ व्रत रखती हैं और मां सीता समेत भगवान राम का पूजन करती हैं. कहते हैं कि ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और मां सीता अपने भक्तों पर आशीर्वाद बरसाती हैं. आइए जानते हैं कब है सीता अष्टमी का व्रत और इसका महत्व?

कब है सीता अष्टमी 2023?
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन माता सीता ने धरती पर जन्म लिया था. इस दिन को सीता अष्टमी या जानकी जयंती के रूप में हर साल मनाया जाता है. इस दिन व्रत रखा जाता है और माता सीता व भगवान राम का पूजन होता है. पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 13 फरवरी को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर शुरू हो गई है. इसका समापन 14 फरवरी को सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार 14 फरवरी को सीता अष्टमी का व्रत रखा जाएगा.

सीता जयंती का महत्व
सीता अष्टमी को जानकी जयंती भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन महिलाएं विधि—विधान के साथ व्रत करती हैं. कहते हैं कि इस व्रत को रखने से व्यक्ति को सौभाग्य, सुख और संतान की प्राप्ति होती है. परिवार में समृद्धि बनी रहती है.

Read Also  कंजंक्टिवाइटिस से घबराएं नहीं सावधानी है इसका बचाव

व्रत विधि
सुबह उठकर स्नान करें. व्रत और पूजा का संकल्प लें. चौकी पर सीताराम का चित्र स्थापित करें. सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन करें. फिर मां सीता और भगवान राम का पूजन करें. मां सीता को पीले फूल, कपड़े और श्रृंगार का सामान अर्पित किया जाता है. इसके बाद भोग लगाकर सीता मां की आरती की जाती है.

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...