उत्तर प्रदेश के हापुड में जेठ पर दर्ज कराया गया छेड़छाड़ का मुकदमा वापस नहीं लेने पर महिला का पति हैवान बन गया। उसने न सिर्फ पत्नी को निर्वस्त्र कर बेल्ट से बुरी तरह पीटा, बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। मामला पड़ोसियों के संज्ञान में आया तो पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मामला उप्र के हापुड़ का है।
पुलिस के मुताबिक धौलाना निवासी मुस्लिम परिवार की एक महिला ने पांच माह पहले अपने जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को घर से निकाल दिया तो वह मायके में रहने लगी। करीब 20 दिन पहले पति समझा-बुझाकर घर ले आया। इसके बाद पत्नी पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। रविवार रात इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पति ने बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।
आरोप है कि उसने महिला का निर्वस्त्र अवस्था में पीटते हुए वीडियो भी बनाया है। मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी मिलने पर आरोपित ने महिला को कमरे में बंद कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों की सूचना पर सोमवार दोपहर आरोपित को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी भी थी। इसके अलावा गाली-गलौज भी की थी।
कोई और भी बना रहा था वीडियो
महिला से मारपीट के दौरान एक अन्य व्यक्ति भी वीडियो बना रहा था। इसमें कमरे के अंदर पति बेरहमी से पत्नी को पीट रहा है और किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। वीडियो में महिला निर्वस्त्र अवस्था में पति से रहम की भीख मांग रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...