Google Analytics Meta Pixel पत्नी को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, बनाया वीडियो - Ekhabri.com

पत्नी को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, बनाया वीडियो

उत्‍तर प्रदेश के हापुड में जेठ पर दर्ज कराया गया छेड़छाड़ का मुकदमा वापस नहीं लेने पर महिला का पति हैवान बन गया। उसने न सिर्फ पत्नी को निर्वस्त्र कर बेल्ट से बुरी तरह पीटा, बल्कि उसका वीडियो भी बना लिया। मामला पड़ोसियों के संज्ञान में आया तो पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मोबाइल कब्जे में ले लिया है। मामला उप्र के हापुड़ का है।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक धौलाना निवासी मुस्लिम परिवार की एक महिला ने पांच माह पहले अपने जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को घर से निकाल दिया तो वह मायके में रहने लगी। करीब 20 दिन पहले पति समझा-बुझाकर घर ले आया। इसके बाद पत्नी पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। रविवार रात इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पति ने बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

 

 

 

आरोप है कि उसने महिला का निर्वस्त्र अवस्था में पीटते हुए वीडियो भी बनाया है। मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी मिलने पर आरोपित ने महिला को कमरे में बंद कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों की सूचना पर सोमवार दोपहर आरोपित को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर वीडियो प्रसारित करने की धमकी भी थी। इसके अलावा गाली-गलौज भी की थी।

Read Also  पत्नी के मायके से नहीं आई तो खा लिया जहर

 

 

कोई और भी बना रहा था वीडियो
महिला से मारपीट के दौरान एक अन्य व्यक्ति भी वीडियो बना रहा था। इसमें कमरे के अंदर पति बेरहमी से पत्नी को पीट रहा है और किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। वीडियो में महिला निर्वस्त्र अवस्था में पति से रहम की भीख मांग रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...