जिला प्रशासन की पहल पर नये रूट से बस शुरू हुयी तो यात्रियों का पैसा और समय दोनों बचा
रायपुर-दंतेवाड़ा के लोगों को नारायणपुर तक जाना एक बुरे सपने से कम नहीं था। सफर इतना कठिन कि यात्रा करने के पहले दस बार सोचना पड़ता था। लेकिन अब ये सफर सुहाना और आसान हो चला है। दरअसल दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की पहल पर बैलाडीला से नारायणपुर के लिये सीधी बस सेवा शुरू हुई है। जो पहले के मुकाबले 100 किलोमीटर कम सफर करेगी साथ ही बार-बार बस बदलने का झंझट भी नहीं है। दंतेवाड़ा जिले से नारायणपुर सफर करने वाले यात्री बहुत खुश हैं। क्योंकि अब तक दंतेवाड़ा से नारायणपुर जाने के लिये 250 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती थी। यात्रियों को यहां से बस से जगदलपुर, जगदलपुर से कोंडागांव और कोंडागांव से नारायणपुर जाना होता था। ये दूरी तय करने में करीब 7 घंटे का समय लगता था। इसके साथ बार-बार बस बदलना पैसे और समय दोनों की बर्बादी था। लेकिन अब पल्ली-बारसूर सड़क निर्माण लगभग पूरा हो गया है। दंतेवाड़ा जिले में 21 किलोमीटर सड़क बनकर तैयार है वहीं नारायणपुर जिले में कुल 18.40 किलोमीटर हिस्से में से सिर्फ 3 किलोमीटर सड़क निर्माण बचा है। इस सड़क के निर्माण से दंतेवाड़ा से नारायणपुर की दूरी बेहद कम हो गयी है। दूरी कम हो जाने से जिला प्रशासन दंतेवाड़ा की पहल पर बैलाडीला से नारायणपुर के लिये सीधी बस सेवा शुरू की गई है। जो नये रूट से चल रही है। जिससे करीब 100 किलोमीटर का सफर कम हो गया है। यह बस बैलाडीला से दोपहर साढ़े बारह बजे से चलकर दंतेवाड़ा, गीदम, बारसूर, कड़ेनार, धौड़ाई, फरसगांव होते हुये शाम सवा पांच बजे नारायणपुर पहुंचेगी। वहीं नारायणपुर से यही बस सुबह सवा 7 बजे चलेगी और बैलाडीला दोपहर 12 बजे पहुंचेगी।सुरक्षा कैंप और सड़कों ने आसान बनाया सफर- बस्तर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को बैकफुट पर ला दिया है। लगातार खुलते सुरक्षा कैंप की वजह से लोगों का जनजीवन सामान्य हो चला है इसके साथ ही प्रशासन नागरिकों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने लगा है। दंतेवाड़ा जिले में विगत 4 साल में पोटाली, छिंदनार, बड़ेकरका, चिकपाल, टेटम, भोगाम, नहाड़ी, हिरौली कैंप खोले गये हैं। इन कैंपों के खुल जाने से निर्माणाधीन सड़कों का काम पूरा हो पाया है।दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों को और बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करने के निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में बैलाडीला से नारायणपुर के लिए बस शुरू हुई है। अब यात्रियों को कम खर्च करना पड़ेगा, वहीं समय की भी बचत होगी, जिसका उपयोग वे अपने निजी कार्यों को पूरा करने में कर सकेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 21, 2026 /
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 22, 2026 /
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...
By User 6 /
May 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...
By User 6 /
May 21, 2026 /
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने चरम पर है लगातार बढ़ता तापमान लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर कर दिया है तापमान इतना अधिक है कि दिन में सड़के सूनी होने लगी है रायपुर बिलासपुर सुमित राजनांदगांव के तापमान में लगातार...