Google Analytics Meta Pixel बालोद में भांग पीने से 16 से अधिक लोग पड़े बीमार, कुछ हुए बेसुध तो कुछ कर रहे अजीबोगरीब हरकत - Ekhabri.com

बालोद में भांग पीने से 16 से अधिक लोग पड़े बीमार, कुछ हुए बेसुध तो कुछ कर रहे अजीबोगरीब हरकत

 

बालोद में महाशिवरात्रि पर्व में प्रसाद के तौर पर दूध में मिलाकर भांग का वितरण किया गया। भांग पीने से 16 से अधिक व्यक्ति बीमार पड़ गए। जिसमें एक 15 वर्षीय नाबालिक भी शामिल हैं। बीमार व्यक्तियों का इलाज शहर के निजी अस्पतालों व शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है। दरअसल शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों में प्रसाद के रूप में भंडारा का आयोजन किया था। इसी तरह शहर के जय स्तंभ चौक के पास कुछ युवकों द्वारा प्रसाद के रूप में भांग का वितरण किया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग भगवान का प्रसाद समझकर भांग का सेवन किये। जिसके कुछ घँटे बाद सबकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार नगर के स्वास्थ्य संचय निजी अस्पताल में और जिला अस्पताल में दोनो जगह दर्जन भर से अधिक मरीज भर्ती हुए हैं। जो सांस लेने की समस्या से लेकर पेट दर्द, सीने में दर्द और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल में भर्ती हुए। इसके साथ कुछ व्यक्ति बेसुध हैं। कई लोग बात नहीं कर पा रहे हैं। तो कई लोग अजीबोगरीब हरकते कर रहे हैं। जिनमें कईयों को ग्लूकोज के बोतल भी चढ़ाएं गए। भांग पीने के कारण बीमार हुए लोगों की संख्या बढ़ सकती हैं, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि कई लोग ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हुए थे। जिन्होंने प्रसाद के रूप में भांग का सेवन किया है। जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे आनंद साहू, देवसिंग साहू, नितिन पटेल, लोमन नाथ योगी, अमित भास्कर, तेजेश्वर, मोनू, प्रशांत साहू, चुलेश्वर यादव, लीलाधर बघेल के अलावा अन्य बीमार व्यक्ति भी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...