रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी पुरेंदश्वरी और सह प्रभारी नितिन नवीन की मौजदूगी में रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत सभी आला नेता मौजूद है। दिनभर 3 सत्रों में चलने वाली इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के कार्यो की समीक्षा की जाएगी।
मालूम हो कि भाजपा के तीनों राष्ट्रीय नेता शनिवार को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आए, शनिवार को उन्होंने 7 मोर्चा, 22 प्रकोष्ठ और विभिन विभागों की बैठक की। इस बैठक के बाद जो खबरें निकलकर आई, उससे भाजपा नेताओं का मनोबल गिर गया। भाजपा सूत्रों का कहना है कि मोर्चा प्रकोष्ठ की बैठक में कोई गंभीरता नही थी, केवल पदाधिकारियों का राष्ट्रीय नेताओ ने मजाक उड़ाया , इससे भाजपा नेता खासे आहत है। उन्हें उम्मीद नही थी कि उनके आला नेता उनकी बातें सुनने के बजाए, या नए कार्यक्रम देने के बजाय , विपक्ष की राजनीति को मजबूत करने के बजाए केवल अपने नेताओ की कमियां ढूंढते रहे।
भाजपा नेताओ के मुताबिक शनिवार की बैठक में ऐसा कुछ नही हुआ, लिहाजा अब सबकी नजर रविवार की बैठक पर टिकी हुई है। भाजपा नेताओं की माने तो यदि आज होने जा रही बैठक में भी गम्भीरता नही दिखाई दी, तो भाजपा के आगामी कार्ययोजना पर इसका सीधा असर पड़ेगा। वैसे भी 15 साल सत्ता में रहने के बाद विपक्ष के रूप में प्रदेश भाजपा की कोई उपलब्धि नही है। शेष बचे ढाई साल में भी भाजपा ने अपना रुख नही बदला तो सत्ता तक पहुँचने की सपना , सपना ही रह जाएगा। क्योंकि भाजपा के पास अब तक मतदाताओं तक पहुँचने का कोई रोड मैप दिखाई नही दे रहा है। बहरहाल आज होने जा रही बैठक के बाद तय होगा कि नए राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश का आगे का भविष्य क्या होगा? क्योंकि उनके कुछ महीने के कार्यकाल के बाद ही राज्य भाजपा के नेता पुनः सौदान सिंह को याद करने लगे है।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...