Google Analytics Meta Pixel 18 जुलाई: आज का राशिफल - Ekhabri.com

18 जुलाई: आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उदासीनता भरा रहेगा। सेहत नरम गरम रहने के कारण आपको शारीरिक थकान का भी अनुभव होगा। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आप अपने माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपको किसी रिश्तेदार व संबंधी पर भरोसा बिल्कुल नहीं करना है क्योंकि वह आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से अपने मन की कोई बात बताएंगे, तो वह बाकी लोगों तक पहुंच सकती है, इसलिए सावधान रहें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रहने वाला है। आज आपके परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने निवेशो पर भी रोक लगाएंगे। भाइयों के साथ जो भी आपके संबंधों में विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आप मिलकर प्रेम से रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि दिया धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आपको किसी आस-पड़ोस में विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप ज्यादा लाभ के चक्कर में कई काम हाथ से निकाल देंगे क्योंकि आज आपका मन इधर-उधर भटकेगा, जिसके कारण आपको हानि होगी। यदि आज आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप नौकरी में टीम वर्क के जरिए ही किसी कठिन समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे और आपके सहयोगी भी आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए माध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। आज आपके पेट में दर्द व थकान आदि के कारण आपको किसी रोग का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। संतान की पढ़ाई में आ रहीं धन संबंधित समस्या आज सुधर जाएगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिसका भविष्य में आप भरपूर लाभ उठाएंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी आपके जीवन साथी से कुछ नोंकझोंक हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको अपने घर व नौकरी में सतर्क रहना होगा और अपने मन का भेद किसी को नहीं बताना होगा, नहीं तो आज आपके परिवार का कोई सदस्य ही आपकी प्रगति में बाधा डाल सकता है। पिताजी को यदि आंखों से संबंधित कोई रोग चल रहा है, तो आज उसके कष्टो के कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा, लेकिन आपको नौकरी में आज सतर्क होकर कार्य करना होगा क्योकि आज आपके शत्रु आज आपको परेशान करने के लिए जोड़-तोड़ मेहनत करेंगे, यदि ऐसा संभव हुआ, तो आपके अधिकारी अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें। राजनीति क्षेत्र में जुड़े जातकों को आज भरपूर सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय घरेलू वातावरण थोड़ा गर्म होने के बाद ही शांत हो जाएगा। पारिवारिक बिजनेस के लिए आज आपको किसी से सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। यदि ऐसा हो, तो किसी किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लें।

तुला राशि : आज आपको अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते सभी कार्यों में सफलता पानी होगी, लेकिन आज आपको प्रतीक्षा के बाद ही सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने किसी पार्टनर से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज आपने बिना कारण के कोई निर्णय लिया, तो वह आपको भविष्य में पीड़ा दे सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपने उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए अपने माता पिता के साथ की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक राशि : आज आपके ऊपर ढेरों जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज घर के सभी पुराने व लंबे समय से लटके हुए कार्य को आज पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप अपने व्यापार में धन आगमन की योजनाओं को किसी से शेयर ना करें। यदि ऐसा किया, तो वह आपके कार्य की प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। बिजनेस में आपको किसी भी तरह के जोखिम को उठाने से बचना होगा, तभी फायदा मिलता दिख रहा है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज किसी रचनात्मक काम में भी आपकी रुचि बढ़ी दिखेगी। आज आपका कोई पुराना दोस्त मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके साथ आप खूब बातचीत करेंगे। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों से बहसबाजी में नहीं उलझना है। यदि ऐसा किया तो आपको किसी कष्ट का सामना करना पड़ सता है। आज आपको अपने धन को किसी को उधार देने से बचना होगा क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। सायंकाल के समय आज आपके लिए आपके परिवार का कोई सदस्य किसी सरप्राइस पार्टी को प्लान कर सकता है।

मकर राशि : आज आपको अपनी पूर्व में की गई गलतियों से कुछ सीखने को मिलेगा, जिसके कारण आप आगे उस गलती को दोहराने की कोशिश बिल्कुल नहीं करेंगे।सायंकाल के बाद से आज स्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी। दोपहर के समय आपको छुटपुट धन का लाभ होने की संभावना है। शुभ समाचार मिलने से आज मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आपको व्यर्थ के विवादों से दूर रहना होगा, नहीं तो यह आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने अफेयर को लेकर काफी एक्साइटेड रहेगे, लेकिन आज उनके परिवार के सदस्य इस रिश्ते को मंजूरी नहीं देंगे। यदि आज ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढाने की बात चल रही है, तो आपको अपने मन की प्रसंता को लोगों को नहीं दिखाना है, नहीं तो आपके शत्रु इसमें कोई बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर ही करनी होगी क्योंकि इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति पर कोई संकट मंडरा सकता है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यों में लाभ व हानि दोनों ही देखने को मिलेगी, लेकिन फिर भी आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्य व्यवसाय से आज आपको आशाजनक लाभ होगा, लेकिन वह मन को शांति नहीं दे सकेगा। आज आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने में सुबह से ही व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण आपका मानसिक तनाव कम होगा। धन को लेकर आपको आज किसी से भी बहस में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *