Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपके मन में काम को लेकर नये-नये विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लगाने की कोशिश करेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई पारिवारिक मामला फिर से सिर उठाएगा, जो आपको टेंशन दे सकता है। आपको किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको कोई चोट-चपेट आदि लगने की संभावना है। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिससे आपको खुशी होगी। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि आपके विरोधी आपको धोखा दे सकते हैं।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन व्यवसाय में आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है, इसलिए आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत और आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसमें आप गिले शिकवे न उखाड़ें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
Read Also  आज का राशिफल
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने रुके हुए कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करनी होगी। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करा सकते हैं। बिजनेस में आपका मन उतार-चढ़ाव आने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति काफी रुचि रहेगी। आपके मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। भाई-बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप यदि किसी नए घर आदि की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सावधानी बरतनी होगी, इसलिए आप दवाइयां समय पर लें। पिताजी से आपका किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, वह अपनी मेहनत में और तेजी लाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा नहीं तो बाद में समस्या आएगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आप नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको अपने शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। बिजनेस में यदि आपने किसी के साथ पार्टनरशिप की तो वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपको अपने घर परिवार के कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो माताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने पिताजी से संपत्ति को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती से सबक ले, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, उन्हें इस महीने थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर जीवनसाथी से मदद लेनी पड़ सकती हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और धन को लेकर इस महीने आप थोड़ा परेशान रहेंगे, क्योंकि आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई नया अवसर हाथ लगेगा।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके बिजनेस का कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप जल्दबाजी के कारण कामों में कोई गड़बड़ी भी कर सकते हैं। आप काफी व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय कम निकलेंगे, जिससे वह नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि उनकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने और चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *