Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपना नया घर खरीदेंगे, तो उसे बनाने के लिए अधिक उत्सुक रहेंगे और आपका भी सपना पूरा अवश्य होगा। आज आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति की मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपसे आपके परिवार का कोई भी सदस्य यदि कुछ खरीदने के लिए भी कहेगा, तो आप उसे भी आसानी से खरीद कर दे पाएंगे, लेकिन आज आपको अपने वरिष्ठ सदस्यों की इज्जत करनी होगी व उनके साथ रूढ़ीवादी व्यवहार अपनाने से बचना होगा, नहीं तो उनके मन को ठेस पहुंच सकती है।

वृष  राशि : आज का दिन आपको कुछ परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। यदि आपके घर में कुछ समस्या चल रही थी, तो आपको उनसे भी निजात मिलती दिख रही है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, इसलिए उन्हें किसी से भी अपने मन की बात शेयर नहीं करनी है, जिन लोगों के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी,तो वह आज सुधर सकती है। विद्यार्थियों को आज विदेश से कोई ऑफर आ सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन सामाजिक और राजनीतिक जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज उनको कुछ मुद्दों पर बातचीत करने को मिल सकती है, जिसमें उनके कुछ नए मित्रों से भी मुलाकात होगी। आज आपके कुछ बेवजह के खर्चे हो सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को परेशानी में डाल सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि आज उनकी चुगली लगा सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज महिला मित्र से मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जो लोग लंबे समय से किसी बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो वह आज उसे कर सकते हैं, उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपके भाई व बहनों में कोई मनमुटाव चल रहा है, तो आज आप उसे बातचीत के जरिए समाप्त कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों के साथ की आवश्यकता होगी, जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज अपने सीनियर से कुछ सीखने को मिलेगा और जो उनके आगे भी बहुत काम आएगा। यदि आज आप अपने धन का निवेश करने के लिए करेंगे, तो आपको शेयर बाजार में निवेश करना बेहतर रहेगा, क्योंकि बाद में वह आपको दोगना होकर मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आज आप लोगों से प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको कार्य क्षेत्र में अपने हुनर को दिखाना होगा, तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे, जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं, उन्हें आज अपने पाटर्नर पर कड़ी नजर रखनी होगी, क्योंकि वह उन्हें धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण उनका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

कन्या राशि : आज आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों के कारण परेशान रहेंगे, जिनके कारण आपको धन भी उधार लेना पड़ सकता है, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने लिए काफी धन व्यय करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपको सुखद अनुभव हो सकते हैं। आज आपके अंदर दान पुण्य की भावना भी दिखेगी। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है, जो लोग कड़वाहट में मिठास बदलने की कला को जानते हैं, तो वह आज अपने काम आसानी से निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुरुआत में कुछ परेशानी भरा रहेगा। किसी वजह से आज आपके मन में उथल-पुथल होगी और आपका कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण आपका कोई कार्य भी टल सकता है और आपके अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती हैं। यदि आपको कोई समस्या है, तो आज आप अपने माता-पिता से साझा कर सकते हैं। आज आप यदि व्यापार में किसी व्यक्ति से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ले, तो बेहतर रहेगा। जो लोग किसी  से धन उधार लेने के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो उन्हें आज वह धन आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए धन प्राप्ति का दिन रहेगा, क्योंकि आज विवाह योग्य जातकों के लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं और जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिसे उन्हें अवश्य दूर करना होगा, नहीं तो वह लंबा खीच सकता है। आज आप अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपने किसी मित्र से भी मदद मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि : आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सावधान रहना होगा। आज नौकरी से जुड़े जातकों को कोई ऐसा कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसमें उन्हें अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, लेकिन वह अपनी मेहनत व अपने साथियों की मदद से सायंकाल तक उसे पूरा करने में सफल रहेंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आज अत्यधिक मेहनत के कारण रात्रि के समय आपको थकान, सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्या हो सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अपने किसी भी साथी पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह उनके मित्र है या शत्रु।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको संतान की नौकरी में तरक्की और सरकारी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में एकाग्र होकर जुड़ना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसको देखकर वह परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने भाइयों के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

Read Also  17 जुलाई 2021: आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। रोजगार की दिशा में जो लोग इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपका किसी संपत्ति का किया हुआ सौदा पूरा होगा और आपको उसकी प्राप्ति होगी, जिसके कारण आपनी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आप कार्य क्षेत्र में अपने जूनियर से काम निकालने में कामयाब रहेंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से समय पर पूरा कर पाएंगे, लेकिन सायंकाल के समय आपको कुछ थकान का अनुभव होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ कष्ट हो सकता है, क्योंकि उनका अपने प्रिय से कोई वाद-विवाद पनप सकता है। आज आपको काम के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो लोग किसी दूसरे के भरोसे किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो आज उनके साथ धोखा हो सकता है। आज आप अपनी माताजी की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...