Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। यदि वह किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं,तो वह कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। आज आप माता-पिता से सलाह मशवरा लेकर जिस भी कार्य को करेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी दूरदराज की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा,लेकिन आपको उसमें सावधानी से जाना होगा व वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप घर परिवार की कुछ समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे,जिनके लिए अब आप परेशान होंगे व अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा भी ले सकते हैं। यदि आपको अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय में कुछ धन का निवेश करना पड़े तो अवश्य करें,तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे। आपके कुछ रुके हुए कार्य आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं,लेकिन आपको कोई आवश्यक वस्तु समय पर ना मिलने के कारण आपको क्रोध आयेगा,जिसके कारण आप परिवार के किसी सदस्य से भला बुरा भी बोल सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आज कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं को अपने सामने नतमस्तक हुए देखकर आपको हैरान होगी। पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको फालतू के खर्चों को करने से बचना होगा। संतान की संगति की और आपको विशेष ध्यान रखना होगा,नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर बढ़ सकते हैं। आपको किसी आस पड़ोस में होने वाले वाद विवाद मे पड़ने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अपने काम की ओर ज्यादा ध्यान लगाएंगे,तो बेहतर रहेगा।

कर्क राशि : आज आपको लेन देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी,क्योंकि यदि आपने किसी रिश्तेदार को धन उधार दिया,तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा। जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में तरक्की करते देख आपको प्रसन्नता होगी,लेकिन आपको आज अपनी माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो फिर आपसे वह नाराज हो सकती हैं। आपको थकान अधिक रहेगी,जिसके कारण आपको सिर दर्द,पैर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। व्यवसाय ठीक-ठाक रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको सट्टेबाजी अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा,लेकिन जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करते हैं,उन्हें उसमें मन मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन फिर भी उन्हें अपने पार्टनर की सारी बातों को मानने से बचना होगा। रोजगार प्राप्ति के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं,तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। परिवार में आज कोई बात का विषय बनेगी।

कन्या राशि: आज का दिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा,जिसके कारण आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप किसी वाद विवाद में भी बोल सकते हैं और आपको घर परिवार में सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करने के लिए किसी से धन लेना पड़ सकता है। जिसे आपको चुका पाना मुश्किल होगा,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपको कुछ कार्य में देरी होने के कारण आप परेशान रहेंगे और अपने किसी परिवार के सदस्य पर गुस्सा भी उतार सकते हैं,जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगे, लेकिन आपको मित्रों का कोई भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप व्यवसाय के लिए यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन कार्यक्षेत्र में आप लोगों से बकाया धन वसूलने में लगे रहेंगे। यदि आज परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपको किसी कार्य को करने के लिए मना करें,तो आपको उसे नहीं करना है,क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। सामाजिक क्षेत्रों में आज आपकी साख चारों ओर फैलेगी, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा,लेकिन जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें अभी कुछ दिन और प्रतीक्षा करनी होगी।

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और आपको अपने पार्टनर का व्यापार में सहयोग मिलेगा,लेकिन पिताजी को यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है,तो आज वह बढ़ सकती है,इसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और उनसे अपने मन की कुछ समस्याओं को भी साझा करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है।

धनु राशिः आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपका पठन पाठन में खूब मन लगेगा। आप अपने घर मे किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकते हैं,लेकिन व्यापार में आज आपको लाभ के अवसरों को पहचानना होगा,नहीं तो कोई और उनसे लाभ उठा सकता है। आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अफसरों को पहचानना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे,लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज तरक्की मिल सकती है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो उसका समाधान में आपको मिल जाएगा। माताजी से आपकी किसी बात पर बहसबाजी हो सकती हैं।

मकर राशिः आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ नरम गरम रहेगा। परिवार में किसी छोटी मोटी बात पर क्लेश हो सकता है,किसके कारण आपका मन भी दुखी रहेगा और आपको तनाव होगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम बिल्कुल ध्यान देकर करना होगा। यदि उसमें लापरवाही की,तो आपको अपने अधिकारियो से भी खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा,लेकिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अभी और मेहनत की आवश्यकता है,तभी वह किसी मुकाम तक पहुंच पाएंगे।

कुंभ राशि : आज आपके मन में एक अजीब सा भय व बेचैनी बनी रहेगी,लेकिन वह व्यर्थ होगी। व्यापार में निवेश अथवा नौकरी से जुड़े जातक किसी कार्य को लेकर आज परेशान रहेंगे,लेकिन उनकी वह चिंता व्यक्त होगी। धन प्राप्ति के मार्ग सुगम होंगे,लेकिन आपको अपने सुख साधनों में कुछ कटौती करने की आवश्यकता है,नहीं तो आपका खर्चा बढ़ सकता है। यदि आपका कोई कोट कचहरी में मामला चल रहा है,तो आज उसने आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेगा और आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके व्यापार में उन्नति के सभी मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन आप यदि किसी भूमि,वाहन, मकान, दुकान, फैक्ट्री आदि की खरीदारी की योजना बना रहे हैं,तो वह सफल होगी, इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,लेकिन आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो अपने कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपको कुछ ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहना होगा,जो आपके मित्र के रूप में शत्रु हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि के लिए आपकी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...

रायपुर में पहली बार महिला अपराधी पर जिलाबदर की बड़ी कार्रवाई

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार किसी महिला अपराधी को जिलाबदर किया है। कुख्यात महिला अपराधी मुस्कान रात्रे को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *