Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कारोबार में निवेश करने वाले लोगों को सोच विचार कर निर्णय करना बेहतर रहेगा। आपके मन में कुछ नए नए आईडिया आएंगे,जिन्हे आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा और आप व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को भी लॉन्च कर सकते हैं,जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ देंगे, लेकिन आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे,क्योंकि उसमें अक्समात गिरावट के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृष राशि : आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी,क्योंकि किसी को सरकारी नौकरी या नौकरी में तरक्की जैसी सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आप अपनी माताजी स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे,क्योंकि यदि उनको कोई पुराना रोग था,तो वह फिर से ऊभर सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी, क्योंकि कार्यक्षेत्र में भी आपकी बात का मान रखा जाएगा,लेकिन कारोबार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे फिर भी वह अपनी दैनिक आवश्यकताओं व रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि : आज आपको अनावश्यक खर्चों को करने से बचना होगा,क्योंकि वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। परिवार में यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो आपको उसका निदान भी मिलेगा। विद्यार्थियों को कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर अपनी शिक्षा की ओर ध्यान देना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आज घर से बाहर जाने की कोई योजना बनाएं,तो उसमें बुजुर्ग सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपकी आज अपने किसी परिजन से बातचीत करते समय वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है,जो आपके लिए परेशानी भरी रहेगी।

कर्क राशि : आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आज चिंतित रहेंगे। परिवार में यदि किसी के विवाह की बातचीत चलेगी,तो आपको उसमें तोल मोल कर बोलना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपका कोई परिजन आपकी बात का बुरा मान सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ पिछली गलतियों के लिए माफी मांगनी पड सकती हैं,जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं वह अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आ सकते हैं। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप आपने घर पूजा पाठ का आयोजन भी करा सकते हैं।

सिंह राशि : आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके किए गए निवेश से आपको लाभ होगा और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपनी प्रिया के लिए कोई सरप्राइस गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। यदि आप अपने किसी पुराने मित्र से मिले,तो उसमें गढे मुर्दे ना उखाडे़ं,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका लम्बे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। पिताजी से अपनी समस्याओं को साझा करेंगे,जिनको लेकर आप परेशान थे और उनका हल भी खोजेंगे। स्वास्थ्य में यदि कोई गिरावट हो,तो उसे योग व व्यायाम से दूर करने में कामयाब रहेंगे।

कन्या राशि : आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अचानक से व्यापार में धन लाभ हो सकता है,जिसे देखकर आप आश्चर्यचकित होंगे,लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा,क्योंकि आपके हाथ कई काम एक साथ लगने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है,लेकिन आपको एकाग्र होकर यह सोचना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। यदि आज कोई ऐसी बात हो,जिस पर आपको क्रोध आए तो आपको उसे करने से बचना होगा। आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

तुला राशि : आज का दिन आपकी आय में वृद्धि का दिन रहेगा,लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देना होगा। यदि आपने सिर्फ काम पर ही ध्यान दिया,तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। रुपए पैसे का लेनदेन आप अपने भाइयों की सलाह मशवरे से करें,तो बेहतर रहेगा,लेकिन व्यापार कर रहे लोग यदि किसी से कर्ज अथवा बैंक से लोन लेना चाहते हैं,तो वह उनको आसानी से मिल जाएगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आज का दिन समाज में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने भी जा सकते हैं,जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है,तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी किसी ऐसे परिजन से मुलाकात होगी, जिनसे आपको कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने रुके हुए लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा,नहीं तो वह बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

धनु राशि : आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा जिसे देखकर आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी अथवा अपनी संतान को शॉपिंग पर भी लेकर जा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपने कुछ ऐसे मित्रों से सावधान रहना होगा जो आपके मित्र के रूप में शत्रु होंगे और वह आपको विश्वासघात पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को प्रपोज नहीं किया है तो वह कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन माताजी को आप मंदिर आदि के दर्शन कराने लेकर जा सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है,जिसे देखकर आपको हैरानी होगी,लेकिन यदि आपने भी किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आप परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी कर सकते हैं। कारोबार में निवेश करने वालों के लिए दिन अति उत्तम है,इसलिए दिल खोलकर निवेश करें, इसका भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के परीक्षा में सकारात्मक परिणाम आएंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय को सावधानी से लेने की जरूरत है। यदि आज आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं,तो उसमें आपको जरूरी कागजातों को सावधानी से जांचना होगा। व्यवसाय में आज आपको छोटा-मोटा नुकसान हो सकता है,लेकिन यदि समय पर सही निर्णय को नहीं लिया तो कोई भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने के कारण आप परेशान रहेंगे व भागदौड़ में लगे रहेंगे और जिसमें आपका धन भी व्यय होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन के लिए सुखमय रहेगा,क्योंकि आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी जमीन अथवा बने हुए मकान को लेने का प्लान बना रहे हैं,तो आपका वह सपना पूरा होगा। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से तरक्की मिलती दिख रही है,लेकिन जो लोग कारोबार करते हैं,उन्हें आज धन का लेनदेन सावधानी से करना होगा। आप किसी भी नए अथवा जरूरी कार्य को करने से पहले माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *