रायपुर, 02 जनवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर की पहचान उसके प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और शांत वातावरण से है। राज्य सरकार ने बस्तर की मूल पहचान वापस दिलाने के लिए बीते एक वर्ष में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की प्रशंसा न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रही है। संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने बस्तर के ग्राम धुड़मारास को विश्व के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में स्थान दिया है।
मुख्यमंत्री ने यह बात जगदलपुर के पीजी कॉलेज हॉस्टल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कही। इस दौरान 356 करोड़ 44 लाख रुपये के 288 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 1 करोड़ 55 लाख रुपये की सामग्री वितरित की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बस्तर अंचल की तरक्की और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए नियद नेल्ला नार योजना के तहत 5 किलोमीटर के दायरे में 17 विभागों की 53 कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो चुकी है, जिसके तहत 18 स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई की जा रही है। बस्तर में हल्बी और गोंडी बोली में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी माध्यम में शुरू करने का निर्णय भी युवाओं के हित में लिया गया है।
नगर पंचायत बस्तर को 50 करोड़ रुपये की घोषणा
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में नगर पंचायत बस्तर में अमृत मिशन योजना के तहत घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, और बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित कई गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...