Google Analytics Meta Pixel अब बर्ड फ्लू ने बस्तर में दी दस्तक- कौवे की रिपोर्ट आई पॉजिटिव - Ekhabri.com

अब बर्ड फ्लू ने बस्तर में दी दस्तक- कौवे की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

रायपुर। बर्ड फ्लू ने अब छत्तीसगढ़ के बस्तर में दस्तक दे दी है। दंतेवाड़ा के बचेली में मृत मिले कौवे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके एक टीम सोमवार को बचेली पहुंच गई है। वहां पर एक किमी के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। पशुधन विभाग की ओर से क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मामले की पुष्टि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अजमेर सिंह कुशवाहा ने की है। दरअसल, बचेली के वार्ड 16 में 14 जनवरी को एक मरा हुआ कौवा मिला था। इसके बाद उसके सैंपल जांच के लिए भोपाल के पशु चिकित्सा विभाग को भेजे गए थे। जिसकी रविवार देर शाम रिपोर्ट आई। रिपोर्ट में कौवे में एच-5, एन-8 इनफ्लुएंजा वायरस मिले हैं। इसके वायरस एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलते हैं। इसके बाद क्षेत्र में अलर्ट किया गया है। वहीं दंतेवाड़ा से पहुंची टीम ने आसपास के पोल्ट्री फार्म की जांच और कीटनाशक का छिड़काव किया।
-दो दिन पहले कबूतर और पोल्ट्री फार्म में मृत मिली थी मुर्गियां
वहीं दो दिन पहले क्षेत्र में ही एक कबूतर भी मृत मिला था। इसके अलावा कुपेर गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में भी 5 मुर्गियों के शव मिले थे। उनके भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। हालांकि उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अधिकारियों के मुताबिक, बचेली में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इलाके की मुर्गियों को मारकर दफनाया जाएगा। यह प्रक्रिया सोमवार को होगी या मंगलवार को टीम के पहुंचने के बाद स्पष्ट होगा।
-छत्तीसगढ़ में बालोद में मिला था पहला केस, दफनाने की प्रक्रिया जारी
प्रदेश में सबसे पहला पॉजिटिव केस बालोद में 13 जनवरी को मिला था। इसके बाद से डौंडी ब्लाक में गिधाली क्षेत्र के एक किमी में कबूतर और पोल्ट्री फार्म के मुर्गियों को प्रशासन के आदेश पर दफनाया जा रहा है। रविवार को एक हजार और मुर्गियों और 32 कबूतरों को दफनाया गया था। क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार मुर्गियों को नष्ट करने का कार्य जारी है। शनिवार को भी 10 हजार मुर्गियां मारी गई थीं।
गिधाली के 10 किमी क्षेत्र में मांस बिक्री पर रोक लगाई गई
पशु चिकित्सा विभाग ने गिधाली के आसपास सर्वे किया था। इसमें पोल्ट्री फार्म की 10500 मुर्गे-मुर्गियों, एवं गांव की 30 मुर्गियों, ग्रामीणों की पाली 162 देशी मुर्गियों और 32 कबूतर का चिह्नांकन किया गया था। जिसमें मुर्गे-मुर्गियों को शनिवार को रैपिड रिस्पांस टीम ने नष्ट किया। वहीं कबूतरों को रविवार को नष्ट किया गया। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद गांव के 10 किमी दूर तक मांस की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...