मुहिम चलाकर की जा रही शत प्रतिशत पंजीयन
सुकमा- कलेक्टर हरिस एस. द्वारा मंगलवार को आयोजित बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण संबंधी गतिविधियों पर विस्तार से समीक्षा की गई थी। उन्होंने आम जनों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए फोकस करते हुए संबंधित अधिकारियों को शत प्रतिशत कार्ड पंजीयन करने के निर्देश दिए थे। साथ ही नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए ग्रामों में मुहिम चलाकर की जा रही कार्ड निर्माण कार्य की प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट मांगी गई थी।कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में ग्राम कुकानार, चिंगतागुफा, आरगट्टा, गोरली, झापरा, तोंगपाल, ओलेर, दोरनापाल सहित अन्य ग्रामों में मुहिम चलाकर आमजनों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। इस प्रकार विभिन्न ग्रामों में आयोजित शिविर के माध्यम से हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कर कार्ड प्रदान किया गया। इस योजना के तहत लाभार्थी को 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। साथ ही योजना के तहत अस्पतालों में इलाज के दौरान हुए खर्च का वहन सरकार द्वारा किया जाता है।1 मार्च से 15 मार्च तक मुहिम चलाकर जिले के तीनों विकासखण्ड के 20 ग्राम पंचायत में शिविर के माध्यम से पंजीयन कार्य किया जा रहा है। जिसमें छिन्दगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लेदा, पेरमारास, गोरली, आलेर, कोकावाड़ा, कुकाकोलेंग, तालनार, तोंगपाल, कोण्टा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डब्बाकोण्टा, आरगट्टा, एर्राबोर, मराईगुड़ा, नागलगुण्डा, पोलमपल्ली और सुकमा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गादीरास, केरलापाल, मानकापाल, सोनाकुकानार, कुकानार तथा सुकमा शहरी क्षेत्र शामिल है। शिविर के प्रथम दिवस में विभिन्न ग्रामों के हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कर कार्ड प्रदान किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...