शाहदरा जिले की साइबर सेल ने अभिनेत्री आलिया भट्ट, क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर समेत बालीवुड व खेल जगत की सेलिब्रिटीज के नाम पर क्रेडिट कार्ड बनवाकर बैंकों को लाखों रुपये की चपत लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आईटी इंजीनियर समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
उनकी पहचान गिरोह के सरगना जयपुर निवासी विश्व भास्कर शर्मा (42), पंकज मिश्रा (37), दिल्ली के बाबरपुर निवासी पुनीत (25), आसिफ (32), सुनील कुमार (42) के रूप में हुई है। उनसे 25 फर्जी आधार कार्ड, 40 क्रेडिट कार्ड, दस मोबाइल, एक लैपटाप, 42 सिम कार्ड, 34 फर्जी पैन कार्ड समेत पांच चेकबुक बरामद की गईं हैं। आरोपित सेलिब्रिटी की कंपनी के जीएसटी नंबर में से उनका पैन नंबर पता कर लेते। इसके बाद उनके पैन नंबर से उनके नाम का फर्जी पैन कार्ड बनवा लेते थे। पैन कार्ड में नाम सेलिब्रिटी का होता जबकि फोटो आरोपितों की होती थी।
पूर्वी रेंज की संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी को पुणे की मैसर्स एफपीएल टेक्नालजीस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि शेखावत ने साइबर सेल में एक शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि कंपनी वर्चुअल कार्ड और क्रेडिट कार्ड बनाती है। सेलिब्रिटीज के फर्जी पैन कार्ड व आधार के जरिये क्रेडिट कार्ड बनवाकर उनकी कंपनी से 21.31 लाख रुपये की ठगी हुई है। कंपनी से मिली आरोपियों द्वारा दी गई आईडी, मोबाइल नंबर व अन्य चीजों के आधार पर जांच शुरू की गई।
पता चला कि आरोपियों ने पिछले दो वर्षों में करीब 90 लाख की ठगी की है। पुलिस ने बाबरपुर से सुनील को गिरफ्तार किया। उसके पास से कई फर्जी पैन कार्ड व आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। इसके बाद बाबरपुर में स्थित इंडियन आनलाइन सर्विसेज नाम से कैफे चलाने वाले आसिफ व पुनीत को भी दबोचा गया। बाद में राजस्थान से गिरोह के सरगना विश्व भास्कर शर्मा और पंकज मिश्रा को भी पकड़ लिया। पता चला है कि आरोपितों के साथ कुछ महिलाएं भी जुड़ी हुईं हैं।
98 सेलिब्रिटीज के नाम पर हुई है धोखाधड़ी
पुलिस को जांच में पता चला है कि गिरोह ने बालीवुड व खेल जगत के 98 सेलिब्रिटीज के नाम पर धोखाधड़ी की है। इनमें आलिया भट्ट, काजोल, शिल्पा शेट्टी, सुष्मिता सेन, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, विवेक ओबेराय, ऋतिक रोशन, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी शामिल हैं। पुलिस जांच कर रही है कि इन सेलिब्रिटीज को ठगी के मामलों की जानकारी है या नहीं। उन्होंने कहीं रिपोर्ट दर्ज करवाई है या नहीं, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...