जम्मू-कश्मीर राज्य के जम्मू की सीमा न तो म्यांमार से सटी है और न ही यहां का मौसम मेल खाता है। संस्कृति और खान-पान भी अलग है। इसके बावजूद हजारों की तादाद में रोहिंग्याओं का जम्मू में पहुंचना और बसना बड़ी साजिश का हिस्सा है। यह साजिश, इंसानियत और रोजगार की आड़ में जम्मू के जनसांख्यिकी स्वरूप को बदलने की, ताकि जब कोई आवाज उठे तो उसे मजहब के साथ जोड़कर लोगों को बांटकर जिहाद के लिए एक नई पौध तैयार की जा सके। अगर बंदूक उठाने वाला न मिले तो वैसी सोच जरूर मिले। पूरे खेल में अलगाववाद और मजहबी सियासत पूरी तरह हावी रही है। इस साजिश में कथित एनजीओ, मौके का लाभ उठाने वाले एजेंट और मजहब के नाम पर रोटियां सेंकने वाले सियासतदान सभी प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े रहे हैं। अब इस गठजोड़ के तार परत दर परत उजागर हो रहे हैं।
बंगाल के मालदा में रोहिंग्या शरणार्थी बड़ी तादाद में बसे हैं। यहीं से इनके जम्मू पहुंचाने का खेल शुरू हुआ। इस खेल का एक हिस्सा इसके समानांतर दिल्ली में चलता था, जहां रोहिंग्या शरणार्थी का संयुक्त राष्ट्र से संबंधित एजेंसियां पंजीकरण करती हैं। रोहिंग्या की मदद के नाम पर विभिन्न् मजहबी संस्थाएं और तथाकथित एनजीओ कोलकाता और दिल्ली में पूरी तरह सक्रिय रहते थे। यह तत्व रोहिंग्याओं को जम्मू-कश्मीर के मुस्लिम बहुल होने का हवाला देकर कहते थे कि वहां रोजगार आसानी से मिलेगा। आपकी पूरी मदद होगी। रोहिंग्या इससे प्रभावित होते और उनका जम्मू के लिए सफर शुरू हो जाता।
रोहिंग्या का कोई परिवार जब जम्मू के लिए हामी भरता तो यही मजहबी संस्थाएं और एनजीओ उनकी यात्रा का बंदोबस्त करते। कई मामलों में वह जम्मू, सांबा और बड़ी ब्राह्माणा में सक्रिय अपने लोगों के फोन नंबर देते। रोहिंग्या जब जम्मू पहुंचते तो पहले उनके मस्जिदों, मदरसों में रहने का बंदोबस्त करते। इसके बाद इन्हें जम्मू के आसपास बसी रोहिग्याओं की झुग्गियों में पहुंचा देते।
सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट्स के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अलगाववादी और कट्टरवादी विचारधारा का प्रचार करने वाले संगठन इन्हें जम्मू के उन इलाकों में बसा रहे थे, जहां एक विशेष समुदाय की आबादी कम है। इसके अलावा कट्टरपंथी तत्व रोहिंग्याओं के बीच अलगाववादी हिंसा को म्यांमार के हालात से जोड़कर बात करते हैं। इस तरह से वह उन्हें जम्मू-कश्मीर में जिहादी तत्वों के लिए काम करने के लिए भी तैयार कर लेते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...