Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने फाग गीत गाकर रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के संग मनाई होली - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने फाग गीत गाकर रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के संग मनाई होली

मुख्यमंत्री का लौकी, कटहल और बैगन की माला से किया गया स्वागत

Read Also  CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जैन तीर्थ बकेला के निर्माणाधीन मंदिर में भू-दानी का नाम होगा…जानिए हाईकोर्ट ने क्या कहा


रायपुर-मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री सुनील सोनी, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह राज्य निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत गुलाल लगाकर और लौकी, कटहल और भाटा की माला पहनाकर किया। मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है। चाहे अमीर हो या गरीब सभी होली मनाते हैं। बच्चों, बुजुर्गों सभी को इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल होली के रंग में सराबोर नजर आए और मंच से उन्होंने फाग गीत गाते हुए पत्रकारों के साथ होली मनायी। मुख्यमंत्री ने चलो बिरज में खेलें गुलौवा, राधे बिना होली न होए… फाग गीत गाया। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब की ओर से महिला पत्रकारों को भी सम्मानित किया। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री दामू आम्बेडारे, कोषाध्यक्ष सुश्री शगुफ्ता सरीन सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी सर्वश्री संजय गुप्ता, मनोज नायक, भोलाराम सिन्हा, जावेद खान और बड़ी संख्या में प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *