मास्को में मेट्रो की नई खुली बिग सर्कल लाइन के स्टेशन की दीवार पर मोजेक आर्ट से पाइक मछली की आकृति लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। इसे खास तरह के पत्थर के टुकड़ों से डिजाइन किया गया है। पाइक मछली का शरीर लंबा और तराजू के समान होता है। इसका लंबा सिर और फावड़े जैसा थूथन इसकी खास पहचान हैं। मीठे पानी की यह सबसे खतरनाक मछली मानी जाती है।









