Google Analytics Meta Pixel पीयूष बोले-"आरआरआर" के स्क्रिप्ट राइटर भाजपा से, खरगे बोले- ये न कहना कि ये सत्ता पक्ष ने बनाई - Ekhabri.com

पीयूष बोले-“आरआरआर” के स्क्रिप्ट राइटर भाजपा से, खरगे बोले- ये न कहना कि ये सत्ता पक्ष ने बनाई

राज्यसभा सदस्यों ने पार्टीलाइन से ऊपर उठकर सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार आस्कर जीतने पर “आरआरआर” और “द एलीफेंट व्हिस्परर्स” की टीमों को बधाई दी। इस दौरान ऐसा समय में भी आया जब सदन में खूब ठहाके लगे। हुआ यूं कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आरआरआर के स्क्रिप्ट राइटर वी विजयेंद्र प्रसाद भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं। पीएम मोदी ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें पिछले साल ही राज्यसभा के लिए नामित किया था। इस पर विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुटकी ली और कहा कि अब यह न कह देना कि सत्ता पक्ष या मोदी ने आरआरआर का निर्देशन किया है। यह पूरे देश का योगदान है और सबके लिए गर्व की बात है।

 

 

जब सदन की बैठक आरंभ हुई तो राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 95वें एकेडमी अवार्ड में पैन इंडिया ब्लाकबस्टर “आरआरआर” के नाटु-नाटु को बेस्ट ओरिजिनल सांग के लिए और तमिल में बनी “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” को बेस्ट शार्ट डाक्यूमेंट्री के लिए आस्कर मिलने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आस्कर पुरस्कार हमारे लिए गौरव का क्षण था। दो आस्कर पुरस्कार जीतने की ये उपलब्धियां भारतीय कलाकारों की अपार प्रतिभा, अपार रचनात्मकता और प्रतिबद्ध समर्पण को दर्शाती हैं।

 

 

सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” को दो प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा बनाया गया है। यह भारत की हमारी महिलाओं के सम्मान के बारे में है। यह भारतीय महिला की वैश्विक पहचान का एक बड़ा सुबूत है। उन्होंने कहा कि आरआरआर के पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद भाजपा से राज्यसभा सांसद हैं। विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि दक्षिण भारत की दो फिल्मों ने पुरस्कार जीता है। साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा को आस्कर का श्रेय लेने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

 

 

 

उन्होंने कहा कि अनुरोध है कि सत्ता पक्ष यह न कहे कि हमने आरआरआर का निर्देशन किया है, हमने कविता लिखी है या मोदीजी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह पूरे देश का योगदान है। इस पर खूब ठहाके लगे। कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा कि सभापति को इन टिप्पणियों को हटाना नहीं चाहिए। यह सामूहिक उत्सव का अवसर है न कि किसी के श्रेय विशेष लेने का।

 

 

इससे पूर्व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि नाटु-नाटु और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने आस्कर जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। पीएम मोदी ने पिछले साल ही जुलाई में ही आरआरआर के स्क्रिप्ट राइटर वी विजयेंद्र प्रसाद को राज्यसभा के लिए नामांकित करके ये साबित कर दिया था कि वो इस फिल्म को कितना बेहतर मानते हैं। मोदी ने उनकी महानता को पहचाना। उन्होंने कहा कि प्रसाद ने भारत की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित किया है और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *