Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारम्भ : ग्राम हाड़ाबंद में 2 एकड़ भूमि पर 500 टिशु कल्चर सागौन का पौध रोपण - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारम्भ : ग्राम हाड़ाबंद में 2 एकड़ भूमि पर 500 टिशु कल्चर सागौन का पौध रोपण

27 हितग्राहियों के 30.640 एकड़ भूमि में विभिन्न प्रजातियों के कुल 9460 पौधों का रोपण किया जाएगा

योजना का लाभ उठाने की अपील

शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा सुरक्षा योजना अंतर्गत 6 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र सौंपे

महासमुंद-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का राज्यव्यापी शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ आज बागबाहरा विकासखंड के ग्राम हाड़ाबंद में अतिथियों ने पौधरोपण कर किया। भूमि स्वामी श्री दुर्गेश नंदन साहू एवं श्रीमती जयप्रभा साहू के एक-एक एकड़ जमीन पर 250-250 टिशु कल्चर (सागौन प्रजाति) का पौधरोपण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना किसानों को समृद्ध बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल समाज के सभी वर्गो के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते है। उन्होंने इस योजना की प्रशंसा की। कार्यक्रम में कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र चंद्राकर, जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद चंद्राकर, स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष श्री दाऊलाल चंद्राकर, सरपंच श्री तोषराम साहू, पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र छवई सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आज महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ किए है। यह योजना अगले पांच वर्षो में बहुत ज्यादा फायदा देने वाला है। उन्होने योजना की पात्रता रखने वाले सभी लोगों को अपने पड़ती भूमि पर जिसका उपयोग फसल के लिए नहीं किया जा रहा है, उसमें इस योजना के तहत वृक्ष लगाकर स्वयं लाभ लें और दूसरों को भी प्रेरित करें।वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने योजना का उद्देश्य, पात्रता, लाभ आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना शुद्ध पर्यावरण, ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ ही आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के बारे में बताया कि 5 एकड़ तक शत प्रतिशत अनुदान है। बेचने की जवाबदेही वन विभाग की होगी। इस योजना के तहत जिले के 27 हितग्राहियों के 30.640 एकड़ भूमि में विभिन्न प्रजातियों के कुल 9460 पौधों का रोपण इस वर्ष किया जाएगा।भूमि स्वामी व योजना के हितग्राही श्री दुर्गेश नंदन साहू ने बताया कि उन्हें इस योजना के बारे में पता चलते ही उन्होंने तत्काल अपने दो एकड़ पड़त भूमि पर 500 सागौन के पौधे लगाने हेतु सहमति दे दी। उन्होंने कहा कि इस योजना से वास्तव में भूमि का उपयोग और आर्थिक लाभ होगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा सुरक्षा योजना अंतर्गत 6 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र तथा 181 हितग्राहियों के खाते में 2 करोड़ 78 लाख 95 हजार की राशि ऑनलाइन ट्रान्सफर किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह किसानों की निजी भूमि पर वृक्षारोपण कर ग्रामीणों की आय बढ़ाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में ग्रीन कवर बढ़ाने की एक महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना अंतर्गत समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमि स्वामी, शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं शासन की स्वायत्त संस्थाऐं, निजी शिक्षण संस्थाऐं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाऐ, पंचायते तथा भूमि अनुबंध धारक इस योजना का लाभ ले सकते है। हितग्राही की निजी भूमि में 05 एकड़ तक रोपण हेतु 100 प्रतिशत तथा 05 एकड़ से अधिक क्षेत्र में रोपण हेतु 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान शासन द्वारा हितग्राहियों को प्रदाय किया जाएगा। राज्य में इस योजना के माध्यम से प्रति वर्ष 36000 एकड़ के मान से कुल 05 वर्षों में 180000 एकड़ में 15 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। शासन द्वारा चयनित वृक्ष प्रजातियों की खरीदी के लिए प्रतिवर्ष न्यूनतम क्रय मूल्य निर्धारित किया जाएगा, जिससे कृषकों को निश्चित आय प्राप्त हो सकें। वनक्षेत्र से बाहर लकड़ी के उत्पादन बढ़ने से काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही कार्बन क्रेडिट के माध्यम से भी कृषकों को अतिरिक्त आय प्राप्त होने का संभावना है। योजना अंतर्गत क्लोनल नीलगिरी, टिशू कल्चर बांस, सागौन, मालाबार नीम जैसे आर्थिक लाभ देने वाले पौधों का रोपण किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *