Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर लगाया गया उनका आरोप झूठा था। इस वजह से शिल्पा को अब सभी गलत कह रहे है.

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में शिल्पा ने स्वीकार किया, यह बात कोई नहीं जानता, मैं सच बोलने से नहीं डरती और मैं अब भी कहूंगी कि मैं जो कह रही हूं वह बहुत बड़ी बात है कि मैंने अपने निर्माता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया क्योंकि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था और फिर मामला सुलझ गया। शिल्पा ने कहा कि उस समय उनके पास उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।

बता दें कि शिल्पा का मेकर्स के साथ विवाद साल 2016 में शुरू हुआ जब शिल्पा शिंदे ने कॉन्ट्रेक्ट और कथित बकाया भुगतान न होने को लेकर निर्माताओं के साथ विवाद किया और बाद में ‘भाभीजी घर पर हैं’ छोड़ दिया। मामला 2017 में तब और बढ़ गया जब उन्होंने निर्माता संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई।










