केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 4 जून (आज) दस्तक दे सकता है जिसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के केरल पहुंचने के बाद यह धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ेगा और करीब एक सप्ताह में तेलंगाना तक पहुंच सकता है। केरल में अगले पांच से सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर 7 से 20 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की जा सकती है। इसे देखते हुए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में जलभराव, नदियों के उफान और भूस्खलन की आशंका भी जताई गई है।
इन राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना
आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, अंडमान-निकोबार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में गर्मी से राहत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिनभर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि शाम या रात में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
राजस्थान मे अलर्ट जारी
राजस्थान के कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी ओले गिर सकते हैं। उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
तेलंगाना में खत्म हुआ लू का अलर्ट से हीटवेव (लू) का अलर्ट वापस ले लिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले दो-तीन दिनों में बने नए मौसमी सिस्टम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर और पूर्वी तेलंगाना के कई जिलों में पिछले सप्ताह तक लगातार लू चल रही थी, लेकिन अब हालात सुधरने लगे हैं।
बिहार में अभी जारी रहेगी उमस
जहां देश के कई हिस्सों में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं बिहार में फिलहाल उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक राज्य के कई जिलों में लू जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...