Google Analytics Meta Pixel PM के सामने CM साय का 75 लाख करोड़ विजन मॉडल - Ekhabri.com

PM के सामने CM साय का 75 लाख करोड़ विजन मॉडल

रायपुर, 24 मई 2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्यूमेंट’ प्रस्तुत किया। इस विजन में 2047 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 75 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है।

 

मुख्यमंत्री ने 3T मॉडल – Technology, Transparency, Transformation – को राज्य के विकास का आधार बताते हुए कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाएं अब तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह मॉडल न केवल छत्तीसगढ़ को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाएगा, बल्कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में भी मदद करेगा।

 

बस्तर अब संघर्ष नहीं, विकास और संभावना का प्रतीक

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर अब सिर्फ संघर्ष का क्षेत्र नहीं, बल्कि संभावनाओं और नवाचारों का केंद्र बन चुका है। स्किल डेवलपमेंट सेंटरों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को आईटी, फूड प्रोसेसिंग, हेल्थकेयर और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

बस्तर में हो रहे निवेश और नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट तथा एआई डेटा सेंटर की स्थापना से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

 

2047 तक 75 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान 6 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था को 2047 तक 75 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है, जिसमें प्रति व्यक्ति आय में 10 गुना बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आईटी, पर्यटन समेत 13 क्षेत्रों पर फोकस किया गया है और 10 विशिष्ट मिशन शुरू किए गए हैं।

Read Also  टीएमसी नेता शाहजहां शेख 55 दिन बाद गिरफ्तार, अदालत ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

 

छत्तीसगढ़ बनेगा ऊर्जा और उद्योग का स्तंभ

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ कोयला, स्टील, सीमेंट और बिजली जैसे संसाधनों के कारण देश की औद्योगिक रीढ़ बनता जा रहा है। स्टील उत्पादन क्षमता 45 मिलियन टन और बिजली उत्पादन को शीर्ष स्थान तक ले जाने की तैयारी है। लिथियम ब्लॉक की सफल नीलामी भी राज्य को ग्रीन एनर्जी हब बनाएगी।

 

प्रशासनिक नवाचार और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन

 

सरकार ने अब तक 350 से ज्यादा नीतिगत सुधार किए हैं। ज़मीन पंजीकरण अब घर बैठे सिर्फ 500 रुपये में संभव है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं लागू की गई हैं।

 

 

नीति आयोग में रखे गए छत्तीसगढ़ रोडमैप के 8 प्रमुख बिंदु:

 

  1. ऊर्जा और उद्योग: राज्य की खनिज संपदा से औद्योगिक विकास को रफ्तार।

  2. खेती और जंगल: वनोपज आधारित आजीविका से ग्रामीण आत्मनिर्भरता।

  3. आदिवासी अधिकार: जमीन अधिकार की सरल प्रक्रिया से सामाजिक न्याय।

  4. HHH मॉडल: हॉस्पिटैलिटी, हाउसिंग, हैंडीक्राफ्ट से महिला कारीगरों को रोजगार।

  5. डिजिटल प्रशासन: 3T मॉडल से पारदर्शिता और सेवाओं की गति।

  6. नीतिगत नेतृत्व: न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन की दिशा में 350+ सुधार।

  7. सड़क और हवाई कनेक्टिविटी: 11 साल में 21,380 करोड़ से सड़क निर्माण, हवाई संपर्क में विस्तार।

  8. रेल विस्तार: 2030 तक रेल नेटवर्क 2200 किमी तक विस्तारित होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *