Google Analytics Meta Pixel कोलकाता ने बेंगलुरु को 81 रन से हराया:वरुण को 4, सुयश को 3 विकेट - Ekhabri.com

कोलकाता ने बेंगलुरु को 81 रन से हराया:वरुण को 4, सुयश को 3 विकेट

कोलकाता-इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 81 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। ईडन गार्डन्स मैदान पर टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 204 रन बनाए। जवाब में RCB 17.4 ओवर में 123 रन ही बना सकी कोलकाता से पहली पारी में शार्दुल ठाकुर ने 29 बॉल पर 68 रन की गेम चेंजिंग पारी खेली। वहीं दूसरी पारी में वरुण चक्रवर्ती ने 4, सुयश शर्मा ने 3 और सुनील नरेन ने 2 विकेट लेकर RCB को खुलकर खेलने ही नहीं दिया।पहली पारी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 89 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। तब बैटिंग पर आए शार्दुल ठाकुर ने 29 बॉल पर 68 रन बनाए। उन्होंने रिंकू सिंह के साथ 103 रन की पार्टनरशिप कर टीम को 200 के पार पहुंचाया।205 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी RCB ने 4 ओवर में 42 रन बना लिए थे। लेकिन यहां से वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन 17 रन देने में ही 5 बैटर्स को आउट कर दिया। अंत में सुयश शर्मा ने 3 विकेट लेकर RCB को बैकफुट पर धकेल दिया।RCB से कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। 44 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप के अलावा मैच में कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं हुई। टीम ने लगातार विकेट गंवाए और दूसरी पारी में कभी वापस ही नहीं आ सके।टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता को रहमानुल्लाह गुरबाज ने तेज शुरुआत दिलाई। लेकिन चौथे ओवर में डेविड विली ने वेंकटेश अय्यर और मनदीप सिंह को बोल्ड कर कोलकाता की कमर तोड़ी। गुरबाज ने पावरप्ले के आखिरी ओवरों में बड़े शॉट्स लगाए और 6 ओवरों में टीम का स्कोर 47 तक पहुंचाया।KKR के मनदीप सिंह IPL में 15वीं बार शून्य पर बोल्ड हुए। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा 14-14 बार शून्य पर आउट होने के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।रहमानुल्लाह गुरबाज ने 38 बॉल में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने पावरप्ले में बड़े-बड़े शॉट्स खेले। फिर शुरुआती विकेट गिरने के बाद पारी संभाली और अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 44 बॉल में 57 रन बनाकर कैच आउट हुए।बेंगलुरु के कर्ण शर्मा ने 12वें ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच आउट कराया। वह 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर अगली ही गेंद पर आंद्रे रसेल को भी कैच आउट करा दिया।89 रन के स्कोर पर कोलकाता ने एक समय 5 विकेट गंवा दिए थे। तब बैटिंग पर आए शार्दुल ठाकुर ने बड़े-बड़े शॉट्स खेले। उन्होंने 20 बॉल में फिफ्टी पूरी करने के बाद रिंकू सिंह के साथ 47 बॉल में 103 रन की पार्टनरशिप की। रिंकू 46 रन और शार्दुल 68 रन बनाकर कैच आउट हुए।​कोलकाता के रहमानुल्लाह गुरबाज 57, वेंकटेश अय्यर 3, मनदीप सिंह 0, नितीश राणा एक और आंद्रे रसेल 0 रन बनाकर आउट हुए। उमेश यादव (6) और सुनील नरेन (0) नाबाद रहे। बेंगलुरु से कर्ण शर्मा और डेविड विली ने 2-2 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल को 1-1 सफलता मिली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल लूट, सुरक्षा पर सवाल

By User 6 / May 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *