ओलंपिक 2024 पेरिस की मेज़बानी में होगा। पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों की शुरुआत 26 जुलाई से होगी, जो 11 अगस्त तक चलेंगे। हर बार की तरह इस बार भी फैंस ओलंपिक लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। आइए जानते हैं कि ओलंपिक में भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान से कितना आगे है? दोनों देशों ने अब तक ओलंपिक में कितने-कितने मेडल जीत लिए हैं?
ओलंपिक के इतिहास में भारत अब तक कुल 35 मेडल जीत चुका है, जिसमें 10 गोल्ड, 09 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारत ने पहली बार 1900 में ओलंपिक में हिस्सा लिया था। इस बार यानी 2024 के पेरिस ओलंपिक में भारत 26वीं बार ओलंपिक में हिस्सा लेगा। पिछली बार यानी टोक्यो ओलंपिक में भारत के 124 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस बार भारत के 111 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पिछली बार की तुलना में इस बार खिलाड़ियों की संख्या कम हुई है।
वहीं, ओलंपिक में पाकिस्तान ने अब तक कुल 10 मेडल ही जीते हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। पाकिस्तान के 10 में 8 मेडल सिर्फ हॉकी के ज़रिए आए हैं। पाकिस्तान 1948 से ओलंपिक में हिस्सा ले रहा है। देश को पहला मेडल 1956 के ओलंपिक में मिला था, जो मेलबर्न में हुआ था। पाकिस्तान को पहला मेडल सिल्वर था।
पाकिस्तान ने ओलंपिक में आखिरी मेडल 29 साल पहले यानी 1992 में जीता था, जो बार्सीलोना में खेला गया था। 1992 के ओलंपिक में पाकिस्तान की हॉकी टीम ने तीसरे नंबर पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार यानी 2024 के पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान को मेडल मिल पाता या नहीं? 2020 में टोक्यो ओलंपिक में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे, जिसमें एक गोल्ड भी शामिल था। गोल्ड के अलावा 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज थे। यह किसी भी ओलंपिक में भारत के लिए सबसे ज़्यादा मेडल थे। इस लिहाज से भारत ओलंपिक खेलों में पाकिस्तान से कहीं आगे है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...