हर व्यक्ति सुखी-संपन्न जीवन व्यतीत करना चाहता है, इसलिए हर किसी की यही ख्वाहिश होती है कि उसे उसकी मेहनत का पूरा फल मिले और जीवन में धन, संपत्ति और सुख-सुविधाओं की कोई कमी न हो। इसके लिए हर व्यक्ति विभिन्न तरह के जतन भी करता है।मां लक्ष्मी को हिंदू धर्म में धन की देवी कहा जाता है। मान्यता है कि जहां मां लक्ष्मी का वास होता है और जिस घर पर इनकी पूजा होती है। वहां कभी धन-धान्य का अभाव नहीं रहता।
पुराणों में कहा गया है कि लक्ष्मी जी पूजा से घर पर कभी दरिद्रता नहीं आती, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि खूब पैसा कमाने, मेहनत करने और पूजा-पाठ करने के बावजूद भी हाथ में धन नहीं टिकता है। इसका एक कारण यह है कि आपके द्वारा की गई पूजा विधि से मां लक्ष्मी प्रसन्न नहीं हैं, इसलिए जान लीजिए मां लक्ष्मी की पूजा की सही विधि के बारे में।
लक्ष्मीजी की विशेष पूजन के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी, जो इस प्रकार है- कलावा, रोली, सिंदूर, नारियल, अक्षत, लाल वस्त्र, फूल, सुपारी, लौंग, पान पत्ता, घी, कलश, आम का पल्लव, चौकी, समिधा, हवनकुंड, हवन सामग्री, कमल गट्टे, पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, फल, बताशे, मिष्ठान, आसन, हल्दी, अगरबत्ती, कुमकुम, इत्र, दीपक, रूई, आरती की थाली, कुशा, रक्त चंदन, श्रीखंड चंदन और कमल या गुलाब के फूल।
मां लक्ष्मी की पूजा के लिए ऐसी मूर्ति या तस्वीर का चयन करें, जिसमें मां कमल के पुष्प पर विराजमान हों और धन की वर्षा कर रही हों। जिस तस्वीर में मां खड़ी मुद्रा में हो, वह घर पर न रखें। मान्यता है कि खड़ी मुद्रा में मां का स्वभाव चंचल होता है। ऐसे में मां लक्ष्मी घर पर अधिक दिनों तक वास नहीं करती हैं।
मां लक्ष्मी की पूजा करने से पहले स्नानादि कर साफ कपड़े पहन लें। फिर पूजाघर की साफ-सफाई करें। अब आसन बिछाकर बैठ जाएं। मूर्ति के समक्ष कलश स्थापित करें और कलश में पांच पत्तों वाला आम पल्लव डालकर उसके ऊपर नारियल रखें। अब मां लक्ष्मी को पंचामृत और जल से स्नान कराने के बाद फिर वस्त्र धारण करवाएं. फिर हल्दी, कुमकुम, अक्षत, चंदन और लाल फूल चढ़ाएं। फल, बताशे और मिष्ठान भी चढ़ा दें। अगर आप हवन कर रहे हैं तो कुंड में हवन करें। इसके बाद मां लक्ष्मी की आरती करें। इस विधि से पूजा करने पर आपको अवश्य ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...