Google Analytics Meta Pixel शनि देव को करना है प्रसन्न तो करें काले तिल के ये उपाय - Ekhabri.com

शनि देव को करना है प्रसन्न तो करें काले तिल के ये उपाय

सनातन धर्म में तिल का अत्यंत महत्व बताया गया है. यदि बात की जाए काले तिल की, तो पूजा पाठ में काले तिल का उपयोग महत्व पूर्ण रूप से किया जाता है. ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में भी काले तिल के उपयोग का महत्व विस्तार से बताया गया है. जीवन में आ रही कई तरह की समस्याओं से निजात पाने के लिए काले तिल के कई उपाय हैं, जिन्हें अपनाया जा सकता है. इसी तरह शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल के कुछ उपाय भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा हमें बता रहे हैं, आइए जानते हैं.

दूर करें पैसों की तंगी
यदि आप लंबे समय से किसी भी तरह की पैसों की तंगी से परेशान हैं या फिर आप के कारोबार में तरक्की नहीं हो रही है, तो हर शनिवार एक काले कपड़े में काले तिल और काले उड़द बांधकर किसी जरूरतमंद को दान दें. इस उपाय से आपके पास पैसों की बचत होगी, साथ ही आपका व्यापार भी चल निकलेगा.

सूर्य मजबूत करने का उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति का सूर्य प्रभावित है, उसे प्रातःकाल उठकर स्नान करके तिलांजलि करनी चाहिए. इस उपाय से सूर्य मजबूत होता है, जिसकी वजह से आपके जीवन के हर काम सफल होते हैं.

शनि दोष से छुटकारा पाने का उपाय
यदि आप शनि दोष से पीड़ित हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अमावस्या के दिन किसी पवित्र बहती नदी में काले तिल प्रवाहित करें. इस उपाय से आपको लाभ मिलेगा.

यदि आप शनि की महादशा में राहत चाहते हैं, तो शनिवार के दिन एक मुट्ठी तिल सरसों के तेल में मिलाकर शनि देव को अर्पित करें. इस उपाय से आपको शनि की महादशा में राहत मिलेगी.

Read Also  सुविचार: भोजन की बर्बादी

भगवान शिव को अर्पित करें काले तिल
राहु-केतु का दुष्प्रभाव हो, आर्थिक तंगी से परेशान हों या फिर नौकरी में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा हो, तो हर सोमवार और शनिवार के दिन जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. इस दौरान ओम नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण जरूर करें. इस उपाय से आपकी हर समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी.

पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं काले तिल
यदि आपके घर में आए दिन लड़ाई-झगड़े होते हैं और घर का माहौल तनावपूर्ण बना रहता है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप प्रत्येक शनिवार दूध में थोड़े से काले तिल डालकर पीपल की जड़ में अर्पित करें. इस दौरान आप ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का उच्चारण जरूर करें. इस उपाय से आपके घर के क्लेश दूर होंगे.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग की गई

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...