Google Analytics Meta Pixel बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा चुनाव में मिले प्रचंड मतों मिली जीत के लिए आज निकालेंगे जन आभार रैली - Ekhabri.com

बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा चुनाव में मिले प्रचंड मतों मिली जीत के लिए आज निकालेंगे जन आभार रैली

 

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने प्रचंड मतों से विजय श्री प्राप्त की है आपको बता दें कि रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 575285 पांच लाख पछत्तर हजार दो सौ पिच्यासी मतों के बड़े अंतर से पटखनी देते हुए छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े अंतर से और पूरे देश में नौवें सबसे अधिक अंतर से विजय श्री हासिल करने वाले प्रत्याशी बने जिसको लेकर भाजपा एक भव्य जन आभार रैली निकालने की तैयारी में है इसी संदर्भ में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला की आवश्यक बैठक आहूत की गई जहां 14 जून को निकलने वाली जन आभार रैली के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई एवं जिम्मेदारियां बांटी गई .

 

जिसमे रायपुर शहर जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियों , मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों उपस्थिती रही अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा की आज आहूत बैठक का मुख्य उद्देश्य रायपुर लोकसभा से हमारे नवनिर्वाचित सांसद वरिष्ठ भाजपा नेता अजेय योद्धा कहे जाने वाले बृजमोहन भैया ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त की यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है और साथ ही साथ जनता द्वारा मिले इस अपरिमित प्रेम और सहयोग के लिए जनता का आभार प्रदर्शन हेतु हम रायपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में कल शुक्रवार को शाम 4 बजे जन आभार रैली का आयोजन किया जा रहा है रैली की शुरुवात उरला क्षेत्र में स्थित बंजारी माता मंदिर में मां बंजारी का आशीर्वाद प्राप्त कर की जाएगी .

Read Also  नशे में धुत युवक ने अपनी मां, पत्नी और दुधमुंहे बच्चे पर टंगिया से किया ताबड़तोड़ वार

 

उसके पश्चात व्यास तालाब से माँ बंजारी मंदिर, रांवाभाठा बिरगांव, डी-एम टावर, उरकुरा, व्यास तालाब, विमल इनक्लेव, शांता स्वीट्स, पाटीदार भवन भनपुरी, खमतराई, गुढ़ियारी, डी आर एम ऑफिस, ओम कॉम्लेक्स, पीली बिल्डिंग, फाफाडीह ब्रिज के निचे, फाफाडीह चौक, क. गुर्जर क्षत्रिय धर्मशाला, रेल्वे स्टेशन, स्टेशन गुरुद्वारा, तेलघानी नाका, नेमीचंद गली, गंजमंडी, राठौर चौक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के पैतृक निवास के पास से होते हुए सिन्धी स्कूल, बढ़ाई पारा दुलार धर्मशाला, मोमिनपारा मस्जिद , तात्यापारा चौक, आजाद चौक, आमापारा चौक, सारथि चौक, लाखे नगर चौक (दक्षिण विधानसभा), लोहार चौक, लिलि चौक, पुरानी बस्ती थाना, कंकाली तालाब, सत्ती बाजार, डॉ. आनंद सक्सेना, AT ज्वेलर्स, नहाटा मार्केट, कोतवाली, छोटा पारा मस्जित, राजीव गाँधी चौक फायरब्रिगेड , OCM चौक, आकाशवाणी चौक , कबीर चौक, सागौन बंगला, नेताजी चौक, कक्कड़ चौक, केनाल रोड, तारुसिंह चौक गली नं. 7., छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत, झुलेलाल मंदिर गली नं. 2, गुरुनानक हार्डवेयर, गुरुनानक द्वार, मरीन ड्राईव,भगत सिंह चौक, दिशा कॉलेज मोड़, अशोका टावर, टर्निंग पॉइंट,

शक्ति नगर राधा कृष्ण मंदिर के पास, लोधीपारा चौक,मंडी गेट, पंडरी कपड़ा मार्केट चौक,एक्सप्रेसवे ब्रिज,श्याम प्लाजा, कचहरी चौक, शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक पर समापन होगा ।

 

इस अवसर पर जन आभार रैली वाले पूरे मार्ग पर भाजपा नेताओ और स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत किया जायेगा जगह जगह स्टेज लगाकर पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी सहित मिठाई वितरण भी की जाएगी हम सभी को रैली की तैयारी हेतु अपने अपने क्षेत्र में अभी से जुटना है और कल अपने क्षेत्र पर नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल का भव्य स्वागत करना हम सभी की जिम्मेदारी है ।

Read Also  तमिलनाडु करूर रैली हादसा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया

 

बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री सत्यम दुवा ने किया और आभार प्रदर्शन महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर ने किया आज आहूत की गई बैठक में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी ,ललित जयसिंघानी, श्यामा चक्रवर्ती, अकबर अली ,संजय तिवारी, शैलिंद्री परगनिहा , मनीषा चंद्राकर , गोपी साहू , राहुल राय , वंदना राठोड , रमेश मिर्घानी,अनिल बाघ सहित सभी सोलह मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *