Google Analytics Meta Pixel रवि पुष्य योग के साथ 5 को है माघ पूर्णिमा,क्या करें इस दिन - Ekhabri.com

रवि पुष्य योग के साथ 5 को है माघ पूर्णिमा,क्या करें इस दिन

माघ पूर्णिमा पर इस बार कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। माघ मास की पूर्णिमा इस बार 5 फरवरी को है और इस दिन रवि पुष्‍य योग समेत कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योग के बीच यदि मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो वह आपसे प्रसन्‍न होकर आपके घर में धन वर्षा करती हैं। पूर्णिमा तिथि हर महीने की महत्‍वपूर्ण होती है, लेकिन माघ पूर्णिमा पर संगम में स्‍नान करने का विशेष महत्‍व पुराणों में बताया गया है। आइए जानते हैं इस दिन कौन से दुर्लभ योग बन रहे हैं और किन उपायों से आपको प्राप्‍त होगी समृद्धि।

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 4 फरवरी की शाम को 7 बजकर 59 मिनट पर होगा और यह तिथि 5 फरवरी को रात में 10 बजकर 28 मिनट पर समाप्‍त होगी। इसलिए उदया तिथि की मान्‍यता के अनुसार माघ पूर्णिमा 5 फरवरी को मनाई जाएगी।

माघ पूर्णिमा पर बने ये दुर्लभ योग

धार्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा पर गंगा स्‍नान का विशेष महत्‍व माना गया है। लेकिन इस साल की माघ पूर्णिमा धार्मिक दृष्टि से और भी महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है, क्‍योंकि इस दिन कई दुर्लभ शुभ योग एक साथ बन रहे हैं। माघ पूर्णिमा पर आश्‍लेषा नक्षत्र में चंद्रमा, गुरु और शनि तीनों ग्रह अपनी ही राशि में मौजूद होंगे। इसके साथ ही माघ पूर्णिमा पर अति दुर्लभ रवि पुष्‍य योग बन रह रहा है। रविवार को जब पुष्‍य योग बनता है तो इसे रवि पुष्‍य योग कहते हैं। इस बार की माघ पूर्णिमा 5 फरवरी रविवार को है।

Read Also  महाकुंभ में मोनालिसा रातों-रात ऐसे हो गई वायरल?

इन शुभ योग में मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए कुछ उपाय बेहद शुभफलदायी माने जाते हैं। इसके साथ ही माघ पूर्णिमा पर वाशी योग, आयुष्मान योग, सुनफा योग, सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। मान्‍यता है कि इन शुभ योग में जो भी कार्य किए जाते हैं उनमें सफलता प्राप्‍त होती है।

रवि पुष्‍य योग में सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन सोना खरीदने के बाद उसे अपने घर के पूजा स्‍थान में मां लक्ष्‍मी को अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी आपके धन में बरकत करती हैं और आपको सोना खरीदने के अन्‍य मौके प्राप्‍त होते हैं।

रवि पुष्‍य में भगवान कृष्‍ण की पूजा करनी चाहिए इौर उन्‍हें पीत वस्‍त्र पहनाने चाहिए। पूजा के बाद कान्‍हाजी को बेसन या फिर बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इस उपाय को करने से संतान प्राप्ति में आ रही बाधा दूर होती है और साथ धन में भी वृद्धि होती है।

माघ पूर्णिमा पर गंगाजल से स्‍नान करने के बाद भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी का दूध और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद श्रीसूक्‍त या फिर कनकधारा स्‍त्रोत का पाठ करना चाहिए। मां लक्ष्‍मी का कृपा आपको सदैव प्राप्‍त होती है।

माघ पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्‍व माना जाता है। पीपल के पेड़ को भगवान विष्‍णु का प्रिय माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपको भगवान विष्‍णु के साथ ही पितृगणों का भी आशीर्वाद प्राप्‍त होता है।

Read Also  Tulsi Plants Rules: तुलसी पूजन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, थोड़ी सी गलती पड़ सकती है भारी

माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्‍नान करने से कई पुराने रोग दूर होते हैं। मान्‍यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी सोल‍ह कला से युक्‍त होकर अमृत वर्षा करते हैं। इस कारण नदियों का जल अमृत ये युक्‍त माना जाता है और इसमें स्‍नान करने आप सभी पापों से मुक्‍त होते हैं और रोग भी दूर होते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...