Google Analytics Meta Pixel उदया तिथि के अनुसार 25 को करेंगे गणेश जी का विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त  - Ekhabri.com

उदया तिथि के अनुसार 25 को करेंगे गणेश जी का विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है .धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा और अनंत सूत्र बांधा जाता है. अनंत चतुर्दशी के दिन के साथ ही 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव का समापन हो जाता है. इस वर्ष अनंत चतुर्दशी तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, पंचाग के अनुसार 24 को होगा गणेश विसर्जन.

 

 

अनंत चतुर्दशी 2026 तिथि

पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 24 सितंबर को रात 11 बजकर 18 मिनट से आरंभ होती है जो 25 सितंबर की रात 11 बजकर 06 मिनट पर खत्म हो जाएगी. ऐसे में उदया तिथि के आधार पर अनंत चतुर्दशी का व्रत 25 सितंबर को रखा जाएगा.

 

 

अनंत चतुर्दशी 2026 पूजा शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार अनंत चतुर्दशी के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त 25 सितंबर को सुबह 06 बजकर 11 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 06 मिनट तक रहेगा. ब्रह्रा मुहूर्त के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. वहीं अभिजीत मुहूर्त पर पूजा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से लेकर 3 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. वहीं गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 14 मिनट से लेकर 6 बजकर 38 मिनट तक रहेगा.

 

 

अनंत चतुर्दशी पूजा विधि

Read Also  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने विस अध्यक्ष रमन सिंह से की मुलाकात

अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर साफ-सुथरे कपड़े पहनें, फिर इसके बाद भगवान विष्णु जी की पूजा और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद भगवान विष्णु के मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें. इसके बाद पंचामृत, गंगाजल से स्न्नान करें और आभूषण अर्ति करें. फिर पीला चंदन, अक्षत, फल-फूल, तुलसी दल और भोग अर्पित करें. इसके बाद 14 गांठ सूती या फिर रेशम के धागे से अनंतसूत्र बांधे. इसके बाद घी का दीपक, धूप जलाकर भगवान विष्णु मंत्र, विष्णु चालीसा और व्रत का पाठ करते हुए आरती उतारें. भगवान विष्णु को अर्पित किए अनंत धागा को हाथ में बांधे.

 

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त

25 सितंबर को गणेशोत्सव के आखिरी दिन यानी अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा की विदाई होगी. गणपति की विदाई का मुहूर्त इस प्रकार होगा.

 

सुबह का मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 11 मिनट से लेकर 10 बजकर 42 मिनट तक.

दोपहर का मुहूर्त ( शुभ)- 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 06 बजकर 14 मिनट तक.

अपराह्र मुहूर्त (चर)- 04 बजकर 44 मिनट से शाम 06 बजकर 14 मिनट तक.

रात्रि मुहूर्त ( लाभ)- 09 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक.

रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत और चर) 26 सितंबर सुबह 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 04 बजकर 42 मिनट तक.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *