Google Analytics Meta Pixel प्रभार बदला:  अब कवासी लखमा बस्तर के पांच जिलों के प्रभारी - Ekhabri.com

प्रभार बदला:  अब कवासी लखमा बस्तर के पांच जिलों के प्रभारी

जयसिंह अग्रवाल, गुरु रुद्र और प्रेमसाय सिंह टेकाम थे प्रभारी
रायपुर। बस्तर में आदिवासियों की नाराजगी को संंभालने की जद्दोजहद में सरकार ने आज मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बड़ा बदलाव किया है। आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा को बस्तर संभाग के पांच जिलों का प्रभारी बना दिया गया है। लखमा इसी क्षेत्र में सुकमा जिले के कोंटा से विधायक हैं। ऐसे में सुकमा का प्रभार पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार को दिया गया है। जबकि उत्तर बस्तर यानी कांकेर का प्रभारी महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया के जिम्मे होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मंत्रियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। कवासी लखमा को बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और कोण्डागांव का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले लखमा के पास धमतरी और महासमुंद जिले का प्रभार था। बस्तर संभाग में आदिवासी विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह बस्तर के प्रभारी थे। कांकेर, नारायणपुर और कोण्डागांव पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार के प्रभार में था। वहीं बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के प्रभारी राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को बनाया गया था। बताया जा रहा है कि यह बदलाव बस्तर क्षेत्र में आदिवासियों में सरकार और कांग्रेस के प्रति बढ़ती नाराजगी को देखते हुए लिया गया है। तर्क यह है कि कवासी लखमा उस क्षेत्र और वहां के लोगों को बेहतर ढंग से समझा पाएंगे। बस्तर के सभी विधायक और सांसद कांग्रेस के हैं। लेकिन सिलगेर गोलीकांड के बाद वहां की जमीन राजनीति तेजी से बदल रही है।
चौबे का रायपुर और अकबर का दुर्ग बरकरार
मुख्यमंत्री ने अन्य मंत्रियों के प्रभार वाले जिले भी बदले हैं। इस बदलाव में भी कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के पास रायपुर और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के पास दुर्ग जिले का प्रभार बरकरार है। हालांकि अब दोनों को एक-एक जिले का ही प्रभारी बनाया गया है। अभी तक चौबे के पास रायपुर और रायगढ़ का प्रभार था, वहीं अकबर के पास दुर्ग और राजनांदगांव की जिम्मेदारी थी।
सिंहदेव और साहू का प्रभार बदला
इस बदलाव से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का भी प्रभार प्रभावित हुआ है। टीएस सिंहदेव अब बेमेतरा और कबीरधाम जिलों के प्रभारी होंगे। पहले उनके पास जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार-भाटापारा और मुंगेली जिले का प्रभार था। वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर, गरियाबंद जिले की जगह अब महासमुंद और कोरिया जिले के प्रभारी होंगे।
इन मंत्रियों के पास इन जिलों का प्रभार
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम अब रायगढ़ और कोरबा जिलों के प्रभारी होंगे। नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के पास सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर जिले की जिम्मेदारी होगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया कांकेर और धमतरी संभालेंगी। पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार मुंगेली और सुकमा देखेंगे। जयसिंह अग्रवाल के पास अब बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जैसे जिले होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बलौदा बाजार-भाटापारा, बालोद और जशपुर के प्रभारी होंगे। जबकि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पास राजनांदगांव और गरियाबंद जिले का प्रभार होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...