छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में नगर निगम में नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत 32 वे निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ कुलदीप जुनेजा माननीय विधायक के मुख्य आतिथ्य में तथा श्री ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्षता में वार्ड क्रमांक- 06 वीरांगना अवंती बाई वार्ड के माता मंदिर प्रांगण, डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रायपुर में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय विधायक कुलदीप जुनेजा ने रायपुर शहर में 32 वे नि:शुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र प्रारंभ करने के लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा जी को शुभकामनाएं देते हुए योग के माध्यम से आमजनों को अबाध्य रूप से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो इसके लिए माता मंदिर प्रांगण डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में योगाभ्यास के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये का सेड निर्माण करवाने की घोषणा की।

श्री ज्ञानेश शर्मा ने माननीय विधायक महोदय के लोकहित कार्य के पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लोगों को नियमित योगाभ्यास करने तथा परिवार के सदस्यों को भी योग के लिए प्रेरित कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने आवाहन किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राधे श्याम विभार, एम एल पांडेय सचिव छत्तीसगढ़ योग आयोग, रविकांत कुम्भकार प्रभारी अधिकारी, देवाशीष मुखर्जी मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय,सहित योग साधक- छबिराम साहू, आर सी एस चंद्रवंशी, मेघराज गहरवाल, अनिता सहारे, सुषमा ऊके, बबीता सिंघा के साथ बड़ी संख्या में वार्ड तथा कॉलोनी के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।
इस निःशुल्क नियमित योगाभ्यास के संचालन योग प्रशिक्षक आर सी एस चंद्रवंशी द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06:00 से 07:30 बजे स्थान:- वार्ड क्रमांक- 06 वीरांगना अवंती बाई वार्ड के माता मंदिर प्रांगण डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, रायपुर में किया जाएगा।
संपर्क – 9340217950
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करका की रहने वाली सुभद्रा ने खीरा की खेती के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति बदलकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। कभी गरीबी से जूझ रही सुभद्रा...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...