Google Analytics Meta Pixel रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार  - Ekhabri.com

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई औरा कार तथा 8 मोबाइल जप्त किया गया है आरोपितों से 61 लाख 53 हजार से अधिक रुपए की संपत्ति जप्त की गई है।

 

आपको बता दें लैलूंगा पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करने में मिली सफलता का आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा पर्दाफाश करते हुए मीडिया से जानकारी साझा की गई। जानकारी के मुताबिक तीन सितंबर को लैलूंगा पुलिस को सूचना मिली कि एक काले कलर की टाटा सफारी क्रमांक यूपी 70 डी एफ 0050 में भारी मात्रा में गांजा बिक्री हेतु जमुना के रास्ते उड़ीसा की ओर से होकर लैलूंगा-पत्थलगांव होकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रही है।

 

थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा एसएसपी शशि मोहन सिंह, एडिशनल एसपी अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी को अवगत कराया गया। एसडीओपी सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस की टीम तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपितों की घेराबंदी में लग गई ।

 

ग्राम कमरगा में नाकाबंदी के दौरान जमुना की ओर से एक तेज रफ्तार एक काले रंग का सफारी कार आ रही थी जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया टाटा सफारी के चालक ने पुलिस के प्राइवेट वाहन सीजी 13 ए एम 0302 को साइड से ठोकर मारते हुए तेजी से पाकरगांव लैलूंगा की और भागने लगा।

Read Also  नौसेना के आवेदन की अंतिम तिथि कल

 

पुलिस टीम वाहन का पीछा करते हुए ग्राम मोतीपुर के पास पहुंची, जहां एक स्कूटी ओडी 12 एच 6460 का चालक टाटा सफारी के आगे पायलेटिंग कर रहा था, पुलिस को देख दोनों वाहन छोड़ भागने लगे । ततपश्चात पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। स्कूटी चालक ने अपना नाम गगन कुमार चौधरी निवासी गोंडा अलीगढ़ी, उत्तर प्रदेश तथा टाटा सफारी का चालक अनिल कुमार चौधरी गोंडा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया।

 

पूछताछ पर जानकारी मिली कि 6 और गांजा तस्कर इनके साथ ओड़िशा से निकले थे जो 02 हुंडई औरा कार में इनके आगे-आगे, इन्हें पायलेटिंग करते जा रहे थे । मुख्य मार्ग में दोनों हुंडई औरा कार को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की थाना सरिया पुलिस ने कंचनपुर बैरियर और बरगढ़ जाने वाले रास्ते पर संदेह के आधार पर पकड़ा ।

 

पकड़े जाने से पहले आरोपितों ने पीछे टाटा सफारी के चालक अनिल चौधरी को भागने बोले जो वापस कार मोड़ कर जमुना के रास्ते पत्थलगांव जा रहा था किन्तु लैलूंगा पुलिस की नाकेबंदी में पकड़ा गया। इस तरह दोनों जिलों की संयुक्त कार्यवाही में 8 गांजा तस्करों को पकड़े गया हैं । आरोपितों पर थाना लैलूंगा में 20 बी, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

 

ओड़िशा पासिंग स्कूटी से सिंडिकेट में संलिप्त दो लोग कर रहे थे निगरानी

 

ओड़िशा से उत्तर प्रदेश तस्करी करते हुए गांजा ले जाने वाले आरोपितों सुंयोजित तरीके से पुलिस को चकमा देने के लिए कई तरह से योजना बनाएं थे। जिसमे पुलिस के बताए अनुसार गांजा तस्करी किस खेल में बार्डर पार करने के बाद पुलिस की नजर से बचने के लिए ओड़िसा पासिंग पाटिल स्कूटी से वाहनों के आगे दो लोग सड़क का मुआयना तथा निगरानी करते हुए चल रहे थे मानो एक तरह से पुलिस और वीआईपी कल्चर में पायलटिंग वाहन की तरह यह कार्य कर रहे थे।

Read Also  कांकेर का धारपारूम बना नया पर्यटन केन्द्र, पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. अनिल कुमार चौधरी, उम्र 36 वर्ष, उत्तर प्रदेश
  2. गगन कुमार चौधरी, उम्र 25 वर्ष, उत्तर प्रदेश
  3. संदीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
  4. ललित पाल, उम्र 22 वर्ष, जिला फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
  5. शुभम सिंह, उम्र 20 वर्ष, जिला फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
  6. दीपांशु सिंह, उम्र 20 वर्ष, जिला फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
  7. प्रिंस सिंह, उम्र 28 वर्ष, जिला फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
  8. देवेंद्र तिवारी, उम्र 25 वर्ष, जिला कौशांबी, उत्तर प्रदेश

34.865 किलो गांजा समेत ये सामान जब्त

पुलिस के अनुसार आरोपियों से कुल 34.865 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख 43 हजार 200 रुपये बताई गई है।

इसके अलावा कार्रवाई में:

  • टाटा सफारी UP-70-DF-0050 — करीब ₹2 लाख
  • स्कूटी OD-12-H-6460 — करीब ₹30 हजार
  • हुंडई औरा UP-70-RT-1067 — करीब ₹9 लाख
  • हुंडई औरा UP-70-RT-3451 — करीब ₹9 लाख
  • 8 मोबाइल फोन — करीब ₹80 हजार

कुल जब्ती की अनुमानित कीमत: ₹61,53,200

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *