Google Analytics Meta Pixel रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर, चौधरी ने विकास परियोजनाओं का लिया जायजा - Ekhabri.com

रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर, चौधरी ने विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को गति दी जा रही है। इसी क्रम में रायगढ़ शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और बेहतर नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने शुक्रवार को शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण किया।

 

वित्त मंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने के साथ सभी परियोजनाओं को तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

 

दूध डेयरी ऑक्सीजोन से निरीक्षण की शुरुआत करते हुए ओ.पी. चौधरी ने गोवर्धनपुर में केलो नदी पर निर्माणाधीन पुल, खर्राघाट स्थित केलो रिवर फ्रंट, नालंदा परिसर, एसईसीएल रोड मरीन ड्राइव, कयाघाट पुल, मिनी स्टेडियम स्थित स्केटिंग रिंग, कौहाकुंडा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, स्टेडियम और एफसीआई ऑक्सीजोन सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

 

# बड़े अधोसंरचनात्मक प्रोजेक्ट्स पर फोकस

 

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के सुनियोजित विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, इंजीनियरों और निर्माण एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूरा करना नहीं, बल्कि शहर की अधोसंरचना को मजबूत कर नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना है।

 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ें और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न हो।

Read Also  छत्तीसगढ़ में सैकड़ों रेल रद्द - सांसद सोनी को 130 फ़ीट लम्बी रेल भेंट करने पहुँचे कांग्रेसी

 

# रिंग रोड से यातायात व्यवस्था को मिलेगी राहत

 

रायगढ़ की प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना को शहर के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए चौधरी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। घरघोड़ा रोड से झारसुगुड़ा रोड को जोड़ने के लिए प्रथम चरण में काम किया जा रहा है।

 

इस परियोजना पर 400 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में रायगढ़ से घरघोड़ा तक सड़क को फोरलेन करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। रिंग रोड के निर्माण से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम करने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

 

# केलो रिवर फ्रंट और मरीन ड्राइव से बदलेगा शहर का स्वरूप

 

वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ के विकास में केवल सड़क और पुल ही प्राथमिकता नहीं हैं। शहर में हरित क्षेत्रों, खेल सुविधाओं, आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं और नागरिक अधोसंरचना को भी विकसित किया जा रहा है।

 

केलो रिवर फ्रंट, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन, नालंदा परिसर और खेल सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रायगढ़ के शहरी स्वरूप में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले एक-दो वर्षों में शहर के विकास की तस्वीर जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेगी।

 

# अधिकारियों को समय-सीमा और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

 

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों और निर्माण एजेंसियों के बीच समन्वय से आने वाली बाधाओं का शीघ्र समाधान करने को कहा।

Read Also  अच्छी खबर जशपुर से : मछली पालन से एक साल में एक लाख का मुनाफा

 

उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा की जानी चाहिए, ताकि रायगढ़ को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और बेहतर नियोजित शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी, इंजीनियर और संबंधित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *