Google Analytics Meta Pixel  राज्य फाइनल: वर्ड पावर चैंपियनशिप -शीर्ष दो विजेता मुबंई में करेंगे प्रतिनिधित्व - Ekhabri.com

 राज्य फाइनल: वर्ड पावर चैंपियनशिप -शीर्ष दो विजेता मुबंई में करेंगे प्रतिनिधित्व

इस तरह की प्रतियोगिताएं अंग्रेजी भाषा के प्रति छात्रों की रुचि को बढ़ाती है:  राजेश सिंह राणा

रायपुर-छत्तीसगढ़ के लिए वर्ड पावर चैंपियनशिप (WPC) राज्य फाइनल का आयोजन 11 अप्रैल को न्यू सर्किट हाउस में किया गया। कक्षा-चौथी की राज्य वर्ड पावर चैंपियनशिप के विजेता शासकीय प्राथमिक शाला, जिला-रायगढ़ की कुमारी नंदिनी चौहान, कक्षा-5 वीं की विजेता जिला-धमतरी के मयंक कुमार निषाद और उपविजेता उपासना साहू, कक्षा-4, जिला-रायपुर एवं गरिमा साहू, कक्षा-5वीं, जिला-दुर्ग रहे। प्रतियोगिता के शीर्ष दो विजेताओं को मुंबई में 28 अप्रैल को होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के संचालक श्री राजेश सिंह राणा ने कार्यक्रम में कहा की ‘वर्ड पावर चैंपियनशिप‘ एक सराहनीय पहल है जो छात्रों की झिझक दूर कर अंग्रेजी भाषा कौशल को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ में राज्य फाइनल वर्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता काफी रोमांचक एवं आनंददायी रही। शासकीय विद्यालयों के छात्रों ने अपने अंग्रेजी वर्ड पावर से सभी को अचंभित किया। इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल अंग्रेजी भाषा के प्रति छात्रों की रुचि को बढ़ाती है बल्कि छात्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी प्रोत्साहित करती है। उन्होंने लीपफॉरवर्ड संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की 28 अप्रैल 2023 को मुंबई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छात्रों के प्रदर्शन देखने हेतु तत्पर हैं। राज्य फाइनल का आयोजन लीपफॉरवर्ड, मुंबई स्थित एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संगठन द्वारा निहार शांति पाठशाला फनवाला (एनएसपीएफ) और एससीईआरटी, छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया गया। वर्ड पावर चैंपियनशिप एक वार्षिक कार्यक्रम है जो उन छात्रों एवं शिक्षकों की उपलब्धियों का जश्न मनाता है जिन्होंने LeapForWord के अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में सभी जिलों से कक्षा और चौथी और पांचवी के 34,071 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। वर्ड पावर चैंपियनशिप हिन्दी माध्यम विद्यालयों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है। वर्ड पावर चैंपियनशिप मंच पर इन विद्यार्थियों अपना असाधारण अंग्रेजी भाषा कौशल का प्रदर्शन किया। राज्य फाइनल में क्लस्टर, ब्लॉक और जिला स्तर के राउंड के बाद, 9 बच्चे इवेंट के स्टेट फिनाले में पहुंचे। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से कक्षा चौथी और पांचवीं दोनों कक्षाओं हेतु पृथक-पृथक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कक्षा चौथी में शब्द के स्पेलिंग एवं रीडिंग एवं कक्षा पाँच स्पेलिंग, रीडिंग एवं मीनिंग से संबन्धित प्रश्न सम्मिलित थे। राज्य फाइनल प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को एक सैमसंग टैबलेट, साइकिल और स्कूल किट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही उनके स्कूलों को टॉवर स्पीकर और स्पोर्ट्स किट से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन शिक्षकों को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिया जिन्होंने इन छात्रों को इस मुकाम तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। इसी प्रकार उपविजेता छात्रों को साइकिल एवं स्कूल किट से पुरस्कृत किया गया तथा उनके विद्यालयों को खेल किट भेंट किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *