Google Analytics Meta Pixel विप्र परिवार द्वारा मनाया गया भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव पर्व  - Ekhabri.com

विप्र परिवार द्वारा मनाया गया भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव पर्व 

 

रायपुर। अक्षय तृतीया को माँ गंगा विप्र कल्याण संघ रायपुर विप्र परिवार द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पर्व हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ प्रभु जगन्नाथ के मंदिर, (गायत्री नगर, रायपुर) में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विप्र समाज द्वारा परशुराम के पूजा-अर्चना उपरांत 1100 दीपों द्वारा महाआरती की गयी।

कार्यक्रम में उपस्थित विप्र समाज द्वारा परशुराम के पूजा-अर्चना उपरांत 1100 दीपों द्वारा महाआरती की गयी। भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी, निमोरा, रायपुर में कार्यरत प्रोफेसर सुरेशमणि त्रिपाठी, ISCON, मंदिर के प्रमुख पुजारी (सेवानिवृत्त अभियंता, NTPC) सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, शिवकांत त्रिपाठी, डॉ. गजेंद्र तिवारी जी शिक्षाविद,(निवास-पाली,जिला-कोरबा), तथा मातृ शक्ति की ओर से राधा द्विवेदी(सेवानिवृत्त, प्रधान पाठिका) द्वारा प्रकाश डाला गया।

संगठन द्वारा विप्र समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवम मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं में प्रमुख रूप से शिव नारायण मिश्रा (सामाजिक क्षेत्र में), डॉ. गजेंद्र तिवारी एवं प्रोफेसर सुरेश मणि त्रिपाठी ( शिक्षा के क्षेत्र में ) कुमारी मोनाली गुहा (साइबर क्राइम सुरक्षा – विधि शिक्षा के क्षेत्र में ) सुरेंद्र कुमार द्विवेदी (सनातन संस्कृति के उत्थान क्षेत्र में) आदि प्रमुख रहें।

कार्यक्रम में संगठन प्रमुख पदाधिकारियों में सत्यनारायण द्विवेदी(संरक्षक), राकेश कुमार पांडेय (अध्यक्ष), वीरेंद्र कुमार द्विवेदी(सचिव), ज्ञान प्रकाश द्विवेदी(संयोजक), उपाध्यक्षों में राम सागर द्विवेदी, दिनेश कुमार शर्मा , प्रशांत पाण्डेय, बी.एन. ओझा, श्याम शुक्ला, संजय उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, सहसचिवों में शिव कुमार दीक्षित, शीतला प्रसाद मिश्रा, अरविंद शुक्ल अमरेश कुमार पाण्डेय, महेश त्रिपाठी, निशाकान्त त्रिपाठी, गौतम ओझा, सुरेश रिछारिया, उपेंद्र त्रिपाठी, योगेश दत्त त्रिपाठी, ज्ञान चंद्र शुक्ला कोषाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशुतोष दुबे, उपाध्यक्षों में नीरज कुमार तिवारी, सुनील कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, अशोक तिवारी , आशीष मिश्र, दीपक पाण्डेय, गौरव द्विवेदी, श्रीविकास तिवारी, मीडिया प्रमुख- मनीष कुमार मिश्रा मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राधा द्विवेदी, अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में शीला मिश्रा, पुष्पा पाण्डेय, शकुंतला तिवारी, दुर्गा द्विवेदी, संध्या पाण्डेय, चंद्रिका द्विवेदी, गुहे, रीना उपाध्याय,अंजली तिवारीआदि, आल इंडिया ब्राह्मण संगठन की ओर से शिवकांत त्रिपाठी, एम. पी. दुबे, बबिता दुबे, अभिषेक त्रिपाठ ,राजेन्द्र, पल्लवी झा आदि उपस्थित रहे।

Read Also  17 सितंबर से छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान, होंगे 25 तरह के जनसेवा कार्यक्रम

उपरोक्त कार्यक्रम में कुश शर्मा एवं कान्हा शुक्ला प्रभु परशुराम के भूमिका में उपस्थित रहे। कुमारी अक्षिता तिवारी द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

 

उक्त कार्यक्रम स्थानीय संयोजक मुकुंद लाल मिश्रा के नेतृत्व में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। मंदिर के मुख्य प्रबंधक पुरन्दर मिश्रा का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम समाप्ति उपरान्त सभी विप्रजनों ने महाप्रसाद मंदिर में ग्रहण किया। उक्त कार्यक्रम में लगभग 150 विप्र परिजन परिवार उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *