नारायणपुर। राज्य शासन की मंशानुरूप प्रदेश के सभी क्षेत्रों में खासकर अंदरूनी और आदिवासी बाहुल्य इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने अबूझमाड़ के अंतिम छोर डूंगा, रेकावाया और पीडियाकोट क्षेत्र में बारिश में मौसमी बीमारी और मलेरिया के मरीजों की अधिक संख्या सम्बन्धी सूचना को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल डूंगा, रेकावाया और पीडियाकोट क्षेत्र में मेडिकल टीम भेजकर स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम नारायणपुर जिले के अबूझ कहे जाने वाले ओरछा विकासखंड (अबूझमाड़) के धुर नक्सल प्रभावित, घने जंगलों, पहाड़ों और उफनते नदी को पार करते हुए गांव डूंगा, रेकावाया और पीडियाकोट में स्वास्थ्य विभाग का 9 सदस्यीय अमला पहुंचा और वहां स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 162 ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर चलने वाले अन्य अभियान का भी क्रियान्वयन स्वास्थ्य अमले द्वारा इन क्षेत्रों में पहुंचकर सफलतापूर्वक किया गया है और वहां के बच्चों एवं ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही हैं।
7 दिन तक स्वास्थ्य टीम गांव में रहकर ग्रामीणों की जांच की, उफनते नदी को रेस्क्यू टीम के सहारे पार कर सुरक्षित वापस
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ डोरपा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बीते 4 अगस्त को ओरछा विकासखंड के अंतिम छोड़ के गांव डूंगा, रेकावाया और पीडियाकोट पहुंचकर वहां के ग्रामीणों से घर-घर जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गयी। जांच के दौरान चिकित्सा दल द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव हेतु जानकारी दी और ग्रामीणों से अन्य बीमारी से संबंधी भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश की वजह से मौसमी बीमारी और मलेरिया के कारण गांव में अधिकतर लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर में आये मरीजों को जांच कर मौके पर उपचार किया गया। उपचार में 78 लोग मलेरिया पॉजिटिव मिले एवं अन्य लोगों में अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित थे। विदित हो कि डूंगा, रेकावाया और पीडियाकोट नारायणपुर जिले के ऐसे गांव है, जहां जाने के लिए बीजापुर और दंतेवाड़ा की ओर से नदी-नालों को पार कर पहुंचा जाता है। स्वास्थ्य टीम भी इसी मार्ग के जरिये इन गांवों में पहुंचा और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार जीवनरक्षक दवाईयों का नि:शुल्क वितरण किया। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि 4 अगस्त को टीम ओरछा से डूंगा के किये निकले जाते समय बारिश कम हो रही थी, नदी नाले में भी जल स्तर कम था। गांव में पहुँचते ही तेज बारिश होनी शुरू हो गयी, स्वास्थ्य टीम का लक्ष्य था कि इस क्षेत्र के सभी गांव के ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच उपरांत ही टीम वापस जाएगी। बारिश के कारण गांव, पारा-मोहल्ले में जांच करते हुये 5-6 दिन बीत चुके। बारिश के कारण नदी उफान पर था वापस नगर सेना के रेस्क्यू दल की मदद से 10 अगस्त को नदी पार कर सुरक्षित वापस लौटे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...