Google Analytics Meta Pixel रात में घरों से चोरी किए गहने सुबह दुकान के शो केस में सजा देता था-रायपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार - Ekhabri.com

रात में घरों से चोरी किए गहने सुबह दुकान के शो केस में सजा देता था-रायपुर का सराफा कारोबारी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर की पुलिस ने एक जोहरी (सराफा कारोबारी) को पकड़ा है। पिछले 6 महीने से पुलिस को इसकी तलाश थी। अब ये पुलिस की पकड़ में आया है। दरअसल आरोप है कि ये कारोबारी, चोरों से दोस्ती किए बैठा था। वो चोरी के गहने रात में चुराते थे और सुबह उन्हीं गहनों को ये कारोबारी अपनी दुकान में सजाकर बेच दिया करता था। डीडी नगर थाने और कबीर नगर थाने की पुलिस को इस कारोबारी की तलाश थी। इस कारोबारी का नाम राजू गोस्वामी है। रायपुरा की मेन रोड में चिराग ज्वेलर्स नाम की दुकान का मालिक है। ये शहर से भाग चुका था। 6 महीने पुरानी चोरी के कांड में शामिल था । मामला ठंडा पड़ता देख ये अपने घर आया था, इसकी खबर पुलिस को मिली फौरन इसे सरोना स्थित इसके घर जाकर पुलिस ने दबोच लिया। इसके पास से पुलिस को लगभग 3 लाख 16 हजार 800 रुपए के सोने चांदी के जेवर मिले हैं।

इन इलाकों में हुई थी चोरियां, भाई भी हो चुका है गिरफ्तार

कबीर नगर इलाके की रहने वाली काजल सिन्हा ने बताया था कि पिछले साल दिसंबर के महीने में घर लॉक करके पति के साथ मैहर देवी दर्शन करने गई थी। इनके घर का ताला तोड़कर इसी गैंग के बदमाश घुसे और सोने, चांदी के जेवर, नगद लेकर भाग गए थे। डीडी नगर के रोशन कुमार देवांगन पिछले साल नवंबर के महीने में अपने गांव दामाखेडा गए थे। घर सूनापाकर आरोपियों के गैंग ने यहां जेवर और रुपए चुराए थे। इसी इलाके में राहुल ध्रुव नाम के व्यक्ति के भी घर इन्हीं बदमाशों ने आलमारी के लॉकर में रखे सोने- चांदी के जेवरात और म्यूजिक सिस्टम चुरा लिया था। इनका शिकार सतीश कुमार श्रीवास नाम के व्यक्ति भी बने। इनके अलावा, उरला, धरसींवा और देवेंद्र नगर थाना इलाके में रहने वाले 5 से अधिक परिवार चोरी की वारदातों के शिकार हुए। ज्वेलरी शॉप चलाने वाले राजू का भाई दीपक भी चोरी के गहने बेचने में शामिल था। इस केस में 6 महीने पहले पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। चोरों के अलावा इसमें दीपक भी शामिल था, तब राजू भाग गया था। गिफ्तार हुए चोरों में बिहार और ओडिशा के बदमाश शामिल थे। चोरों और सराफा कारोबारी राजू के बीच सेटिंग थी, वो चोरी के माल के बदले जो रकम चोरों को देता था उसे बदमाश शराब, नॉनवेज की पार्टी, कपड़े खरीदने और रोजमर्रा के खर्चों में उड़ा दिया करते थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...