Google Analytics Meta Pixel अब कैंसर का इलाज संभव, बालाजी हॉस्पिटल का नया कैंसर हॉस्पिटल जोरा में, अमेरिकन ऑकोलॉज़ी इन्स्टीट्यूट के साथ हुआ एमओयू - Ekhabri.com

अब कैंसर का इलाज संभव, बालाजी हॉस्पिटल का नया कैंसर हॉस्पिटल जोरा में, अमेरिकन ऑकोलॉज़ी इन्स्टीट्यूट के साथ हुआ एमओयू

 

  •  कैंसर और मल्टी स्पेशियालिटी अस्पताल जल्द होने वाला है शुरू
  •  एयरपोर्ट से सबसे करीब होगा ये नया अस्पताल, प्रीमियम सुविधाओं से होगा लेस
  • बीसीआर होगा बालाजी ग्रुप के इस नए हॉस्पिटल का नाम

 

रायपुर। कैंसर जैसे गंभीर बीमारी के इलाज के लिए अब मेट्रो शहरों का रूख नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि एयरपोर्ट से सबसे करीब बालाजी हॉस्पिटल का एक भव्य कैंसर हॉस्पिटल जल्द खुलने वाला है. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने अमेरिकन ऑकोलॉजी इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू कर लिया है. बता दें कि अमेरिकन ऑकोलॉजी साउथ एशिया में सबसे बड़े कैंसर अस्पतालों की एक चेन है.

अस्पताल के चेयरमैन डॉ देवेंद्र नायक ने विस्तार से इस अस्पताल के बारे में बताया. डॉ नायक ने बताया कि 200 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसे जल्द से जल्द शुरू करने काटारगेट है.

 

इस अस्पताल में कैंसर और मल्टी स्पेशियालिटी सुविधाएं मौजूद होंगी. अस्पताल में 4 ऑपरेशन थ्रिएटर होंगे.

श्री बालाजी ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल एवं कॉलेज के नये समझौते पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सीटीएसआई के निर्देशक डॉ सिद्धार्थ राज बोर्डिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कैंसर के मरीज़ों की चिकित्सा सुविधा में एक नया मापदंड स्थापित करेंगे. अमेरिकन ओंकोलॉजी इंस्टिट्यूट का उद्देश्य है कि कैंसर के मरीज़ों को सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. इस एमओयू हॉस्ताक्षर के दौरान बालाजी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ देवेंद्र नायक, मैनेजिंग डायरेक्टर नीता नायक, डायरेक्टर सीए नितिन पटेल, डायरेक्टर डॉ बिरेंद्र पटेल, बीसीआर हॉस्पिटल के डायरेक्टर इंदरपाल सिंह जुनेजा, अमरजीत सिंह सलूजा और चणवीर सिंह जुनेज़ा भी मौजूद थे.

Read Also  रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

 

वीआईपी आईसीयू भी होगा

अस्पताल में सामान्य मरीजों के साथ-साथ प्रीमियम सुविधाएं लेने वाले वीआईपी मरीजों का भी विशेष ख्याल रखा गया है. यहां वीआईपी आईसीयू 10 बेड का होगा. इसके अलावा 10 प्राइवेट, 10 सेमी प्राइवेट समेत अन्य जनरल बेड और कैज्युएल्टी की सुविधाएं मौजूद होगी.

 

5 स्टॉर सुविधाओं से लेस होगी लॉबी

 

अस्पताल के चेयरमैन डॉ देवेंद्र नायक के मुताबिक अस्पताल की लॉबी 5 स्टॉर सुविधाओं से लेस होगी. इसके अलावा अस्पताल में मौजूद 8 ओपीडी पूरी तरह टोकन बेस्ड होंगे जो पूरी तरह से हाईटेक है. उन्होंने बताया कि अस्पताल पूरी तरह सेंट्रलाइज एसी से लेस है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *