Google Analytics Meta Pixel 74 साल के भरत बटाविया ने लगवाया पहला टीका - Ekhabri.com

74 साल के भरत बटाविया ने लगवाया पहला टीका

रायपुर। प्रदेश में सोमवार से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरु हो गया। इस चरण में बुजुर्गांे को बैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगाने के लिए सेंटर भी सुबहसे भीड़ उमड़ पड़ी। जहां भारी अव्यवस्था देखने को मिली। यहां पहला टीका 74 साल के भरत बटाविया ने लगवाया। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से देश में ऐसे हालात बने कि लगा अब हम तो डूब ही जाएंगे, मगर वैक्सीन आने से उम्मीद की नई किरण दिख रही है।
सावधानी अब भी जरूरी है
भरत ने कहा कि मैं सावधानी की आदत नहीं छोडूंगा। अब तक मैं इसी की वजह से सुरक्षित रहा। टीका लगने के बाद भी मैं हाथ धोने, मास्क लगाने और सफाई रखने की ओर ध्यान दूंगा। इनकी पत्नी स्मिता ने बताया कि उम्र की वजह से हमें प्रिकॉशन रखना जरूरी है। हम इस ओर पूरा ध्यान देते हैं। वैक्सीन के आने से खुशी हुई, इसलिए सुबह से ही हम यहां आ गए। शुरू-शुरू में इस बीमारी से हम बेहद डर गए थे। अब डर कम हुआ है लेकिन अपना ध्यान रखना भी जरूरी है।
अव्यवस्था का रहा आलम
सेंटर्स भी भीड़ और अफरा-तफरी का आलम देखकर यही लगा कि काश सरकारी सिस्टम को सुधारने की भी कोई वैक्सीन होती। सभी जगह आम आदमी परेशान हो रहा था। कोविड वैक्सीन सेंटर पर ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आई। हर कोई अपनी बारी का इंतजार करते हुए उकता रहा था। सुबह 9 बजे से ही टीकाकरण शुरू होना था। मगर दोपहर 12 बजे तक कोई यह बता पाने की स्थिति में नहीं था कि वैक्सीनेशन कब शुरू होगा। कॉलेज कैंपस की बिल्डिंग में एक हॉल कोरोना वैक्सीनेशल के लिए तय किया गया है। यहां सुबह 9 बजे से लोगों का आना शुरू हो गया था। करीब 30 मिनट तक लोगों के नाम पते नोट होते रहे। जब बारी टीकाकरण की आई तो आॅनलाइन सिस्टम ठप हो गया। ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि जब तक आॅनलाइन सिस्टम मे एंट्री नहीं होगी टीका नहीं लगा सकते। इसके बाद डेढ़ घंटे तक लोग इस खामी के दूर होने का इंतजार करते रहे। रायपुर के फाफाडीह इलाके रहने वाले प्रफुल्ल टांक ने बताया कि मैं अपनी 74 साल की बूढ़ी मां को लेकर आया हूं। वो कितनी देर तक इंतजार करेंगी। टांक ने कहा कि यहां कोई स्पष्ट जानकारी ही नहीं दी जा रही। जो लोग पहले आए हैं उन्हें कोई नंबर जारी करना चाहिए था कि नंबर आने पर वो टीका लगवा सकें तो वो भी यहां नहीं हो रहा है। गंगा यादव ने बताया कि हमारी पर्चियां इधर-उधर कर दी है, काफी देर से हम इंतजार ही करते रहे। टीका लगवाने आए बुजुर्ग सुखदास पात्रे ने बताया कि रजिस्ट्रेशन को लेकर कोई कुछ नहीं बता रहा भीड़ इतनी है कि पीछे बैठकर इंतजार कर रहा हूं। करीब दो से ढाई घंटे की इसी अव्यवस्था के बाद मेडिकल कॉलेज की टीम ने लोगों नंबर जारी किए। फिर नाम पुकारकर सभी को अलग से बैठाया गया और एक-एक कर टीका लगाना शुरू किया।
79 साल के एसएल जोशी बिना टीका लगाए चले गए
जिला अस्पताल में आए 79 साल के एसएल जोशी ने कहा कि वे सुबह 8.30 बजे से आ गए थे। ढाई घंटे बीत गए मैंने कुछ नहीं खाया। यहां कमरे के अंदर इतनी भीड़ थी कि खड़े रहना मुश्किल हो रहा था। इसलिए मैं बिना वैक्सीन लगाए घर चला गया। सभी लोग कमरे में भीड़ लगा कर खड़े थे। सीनियर सिटीजन के लिए टीकाकरण कर रहे हैं तो कोई प्राथमिकता तो देनी चाहिए न। मगर यहां तो हमें कोई पूछ ही नहीं रहा। सुबह जब हम यहां पर आए तो यहां अस्पताल में सभी एक दूसरे पर टालते रहे, किसी ने कह दिया यहां जाओ किसी ने कहा वहां जाओ। हम भटकते रहे। मेरे घुटनों में दर्द है। मेरी स्थिति अब ये नहीं कि तीन घंटे यहां रहूं फिर इंजेक्शन लगे तो आधे घंट दूसरे कमरे में बैठा रहूं। इसलिए मैं तंगआकर घर चला गया। मेरी आज की पर्ची अगर कल काम आए तो ठीक नहीं तो फिर आउंगा अब क्या कर सकता हूं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...