Google Analytics Meta Pixel बैंक कैशियर को गोली मारकर बैग लेकर भाग गए बाइक सवार - Ekhabri.com

बैंक कैशियर को गोली मारकर बैग लेकर भाग गए बाइक सवार

रायगढ़। सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने ग्रामीण बैंक के कैशियर को गोली मारकर लूट लिया। हालांकि इस वारदात में बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा है। जिस बैग को लेकर बदमाश भागे, उसमें कागज भरे हुए थे। कैशियर भी सुरक्षित हैं। उन्हें पीठ पर गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार लकड़ा खम्हार स्थित ग्रामीण बैंक में कैशियर हैं। वह सोमवार सुबह करीब 11 बजे ड्यूटी पर बैंक जाने के लिए घर से बाइक पर निकले थे। अभी वे रास्ते में मिरिगुड़ा के पास पहुंचे ही थे कि दो बाइक सवार 4 बदमाश पहुंचे और उन्हें पीठ पर गोली मार दी। गोली लगते ही विनोद सड़क पर गिर पड़े और बैग उनके हाथ से छूटकर गिर गया। इसके बाद बदमाश बैग उठाकर वहां से भाग निकले। आशंका जताई जा रही है कि बैग में रुपए होने की संभावना पर वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विनोद को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया गया है। गोली विनोद की कंधे के पास लगी है। बताया जा रहा है कि बैग में जरूरी कागजात लेकर विनोद घर से निकले थे। आशंका जताई जा रही है कि रुपए होने की संभावना के चलते बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर लूटा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...