Google Analytics Meta Pixel सचिव को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने किया जिपं का घेराव - Ekhabri.com

सचिव को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने किया जिपं का घेराव

गरियाबंद। जिला पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया जब राजिम विधानसभा के ग्राम पंचायत अरण्ड के दो सौ से अधिक ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम सचिव पंचायत के कार्यों में अनिमितता बरतते हुए लोगों के पंचायत सम्बन्धी कार्यों को नहीं करता है। जिसके कारण इसे ग्राम पंचायत से हटा कर किसी दूसरे सचिव की पोस्टिंग की जाय।
बेरहम नेतागिरी
इस मांग को लेकर सैकड़ों की तादाद में लोग जिला पंचायत के बाहर हो हंगामा करते रहे। जिला पंचायत में उस समय सामान्य प्रशासन समिति की बैठक चल रही थी। इसी बीच जिला पंचायत की अध्यक्ष स्मृति ठाकुर वहां से जनता को अनदेखा कर चलती बनीं, फिर पुन: वापस आकर मीटिंग में बैठ गईं, लेकिन जिला पंचायत के  बाहर सैकड़ों की तादाद में धूप और गर्मी में चार घंटे तक बैठे रहे, लेकिन किसी भी जन प्रतिनिधि का मन नहीं पसीजा और किसी ने यह जानने का प्रयास नहीं किया कि आखिर यह लोग जिला पंचायत क्यों आये हैं। क्या काम है आखिरकार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रकांत वर्मा ने ग्रामीणों की समस्या को सुनने प्रतिनिधि के रूप में ग्राम पंचायत अरण्ड के सरपंच को बुला कर समस्या का जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
प्रशासन के हाथ पांव फूले
ग्राम पंचायत अरण्ड के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी सचिव का ट्रांसफर हो चुका था। किंतु अपने राजनीतिक रसूख के चलते उसने उसे निरस्त करा लिया। प्रशासन उस सचिव का ट्रांसफर करना ही नहीं चाहता। ग्रामीणों ने बताया कि सत्ता सिन पार्टी का एक छुटभैया नेता जिस पर करोड़ो के घाल मेल करने का आरोप भी है वह सचिव को बचाने के लिए एड़ी चोटी एक कर प्रशासनिक दबाव बना रहा है। जिसके कारण सभी अधिकारी गेंद को एक दूसरे के पाले में डाल रहे हैं। और कार्यवाही करने में घबरा रहे हंै।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत अरण्ड के ग्रामीणों के शिकायत के आधार पर जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गरियाबंद द्वारा आदेश जारी कर ग्राम पंचायत सचिवों को आपसी सहमति के आधार पर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से ग्राम पंचायत सचिव चिंता राम सिन्हा को ग्राम पंचायत परसदा जोशी, वर्तमान पदस्थ ग्राम पंचायत इंदिरा सत्यम परसदाजोशी को ग्राम पंचायत छुईहा एवं ग्राम पंचायत छुईहा  मूलचंद ढींढी को  ग्राम पंचायत अरण्ड सचिव के लिए स्थानांतरित आदेश जारी किया गया था। किन्तु सचिव संघ ने हड़ताल के दौरान हुए आदेश को हड़ताल समाप्ति तक यथावत रखने का आग्रह किया गया था। किंतु हड़ताल समाप्ति के बाद भी सचिव को हटाया नही गया है।
इनका कहना है
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी
चंद्रकांत वर्मा ने बताया की ग्रामीणों का आवेदन आया है एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...