Google Analytics Meta Pixel बिलासपुर से विमान सेवा का शुभारंभ- मुख्यमंत्री ने कहा सपना हुआ साकार - Ekhabri.com

बिलासपुर से विमान सेवा का शुभारंभ- मुख्यमंत्री ने कहा सपना हुआ साकार

रायपुर। नई दिल्ली से बिलासपुर की पहली उड़ान पहुंचने के साथ ही आज छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर का नाम देश के हवाई मानचित्र पर अंकित हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) से विमान सेवा के वर्चुअल शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बिलासपुर को हवाई सेवा से जोड़ने का पुराना सपना आज पूरा हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से वर्चुअल रूप से शुभारंभ समारोह से जुड़े। वर्चुअल शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक देवेन्द्र यादव, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव विमानन सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे। बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर पर गृह मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद श्री अरूण साव, संसदीय सचिव रश्मि अशीष सिंह, विधायक श्री शैलेश पाण्डेय, श्री पुन्नुलाल मोहले, डॉ. कृष्णमूर्ति, धरमजीत सिंह, जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव और छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता श्री सतीश चन्द्र वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
पहली उड़ान से बिलासपुर आने वाले और बिलासपुर से जाने वाले यात्रियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार के साथ विभिन्न संगठनों, सिविल सोसायटी द्वारा सतत प्रयास किया गया। हाईकोर्ट ने भी इस संबंध में संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर सहित प्रदेशवासियों, पहली उड़ान से बिलासपुर आने वाले और बिलासपुर से जाने वाले यात्रियों सहित केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बधाई और शुभाकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विमानन मंत्री ने सहृदयता से हमारी बात सुनी और तत्परता से कार्रवाई की जिससे लाईसेंस मिलने के एक माह के भीतर उड़ान शुरू हो सकी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उड़ान के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों के लिए देश की राजधानी नई दिल्ली, जबलपुर और प्रयागराज जाने की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय विमानन मंत्री से छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा प्रारंभ करने का अनुरोध करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के अनुरूप रायपुर एयरपोर्ट का विकास किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि एयरलाईन कम्पनी रात्रि विश्राम के बाद सुबह की उड़ान प्रारंभ करती हैं तो छत्तीसगढ़ में एटीएफ पर वेट की दर शून्य करने के लिए राज्य सरकार सहमत है। वर्तमान में एटीएफ पर चार प्रतिशत वेट लागू है। श्री बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट में कार्गो हब की स्थापना का अनुरोध करते हुए कहा कि एयर इण्डिया द्वारा इसके लिए निरीक्षण किया जा चुका है कार्गो हब के लिए आवश्यक सुविधाएं रायपुर एयरपोर्ट पर उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने देहरादून और रांची के लिए भी उड़ान प्रारंभ करने का अनुरोध केन्द्रीय मंत्री से किया।
बिलासपुर से हवाई सेवा का प्रारंभ होना केन्द्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय का अच्छा उदाहरण : पुरी
केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बिलासपुर से हवाई सेवा का प्रारंभ होना केन्द्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय का अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस हवाई सेवा के प्रारंभ होने से इस क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लोगों की चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने कहा कि रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के विकास के लिए अब तक130 करोड़ रूपए की राशि खर्च की गई है। रायपुर में नये टरमिनल भवन का निर्माण भी विचाराधीन है। इसके बनने से हवाई जहाज से यात्रा करने वालों की संख्या 2.7 मिलियन से बढ़कर 7 मिलियन प्रतिवर्ष हो जाएगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 9 उड़ान रूट आॅप्रेशनल है आज से दो नये रूट प्रारंभ हो गए हैं। श्री पुरी ने बताया कि रिजनल कनेक्टीविटी स्कीम के तहत जगदलपुर, अम्बिकापुर और बिलासपुर में एयरपोर्ट के विकास पर 125 करोड़ रूपए की राशि खर्च की गई है।
आज सुखद और गौरवशाली अवसर है : ताम्रध्वज साहू
गृह मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज सुखद और गौरवशाली अवसर है जब सभी के प्रयासों से बिलासपुर को हावई सेवा से जोड़ने में सफलता मिली। मुख्यमंत्री ने पहली उड़ान से यात्रा करने वाले बिलासपुर के यात्रियों से बात-चीत की और उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर से नई दिल्ली एवं नई दिल्ली से बिलासपुर विमान सेवा आज से प्रारंभ हुई। बिलासपुर से दिल्ली के लिए 72 सीटर एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईटें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होंगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...