Google Analytics Meta Pixel गोशाला भेज रहे जैन मंदिर के चढ़ावे का चावल, ताकि कोई न बना सके बिरयानी - Ekhabri.com

गोशाला भेज रहे जैन मंदिर के चढ़ावे का चावल, ताकि कोई न बना सके बिरयानी

जैन मंदिर चढ़ावे में बेहतर किस्म का चावल अर्पित किया जाता है। कीमत कम होने के कारण यह चावल हाथों-हाथ बिक जाता था। पवित्र चावल के दुरुपयोग का मामला संज्ञान में आने पर मुनि संघ ने इसे गंभीरता से लिया है। साथ ही निर्णय लिया कि मंदिर का दान में मिले चावल गोशाला भेजा जाए। उनके आहवान के बाद से जैन समाज ऐसे चावल को गोशाला में भेज रहा है।
जैन मंदिरों में चढ़ावे के रूप में आने वाले चावल से अब कोई बिरयानी नहीं बना पाएगा। इस चावल को गोशालाओं में भेजा जाने लगा है। अब यह चावल गोधन के पौष्टिक आहार में शामिल हो गया है। दरअसल बाजार में पहुंचने पर इस चावल का इस्तेमाल बिरयानी बनाने में होने की बात पता लगी थी। इसके बाद भोपाल के जैन समाज ने मुनि संघ के यह नवाचार किया है।
जैन समाज के मंदिरों की देखरेख उनमें रहने वाले माली ही करते हैं। परंपरा के अनुसार मंदिरों में सामान्य रूप से या अनुष्ठान के दौरान अर्पित चावल आदि माली को मिलती थी। अपनी गुजर के लिए चावल बाजार में बेच देते थे। वर्ष 2019 में श्यामला हिल्स स्थित मैदान में संत प्रमाण सागर महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान आयोजित हुआ था। उन्होंने अनुष्ठान और मंदिरों में अर्पित की जाने वाली सामग्री को गोशालाओं में भेजने को कहा था। साथ ही उन्होंने मालियों का पारिश्रामिक बढ़ाने की सलाह भी दी थी।

श्री दिगंबर जैन समाज कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद हिमांशु ने बताया कि अब चढ़ावे का चावल सूखी सेवनिया स्थित जीवदया गोशाला को भेजा जा रहा है। मालियों का पारिश्रामिक भी दो गुना कर दिया गया है। कुछ चावल पक्षियों को चुगने के लिए डाल दिया जाता है। जैन मंदिरों में चावल के साथ लौंग, इलायची, बादाम आदि समर्पित की जाती है। बड़े मंदिरों में रोजाना औसत 200 लोग यह सामग्री अर्पित करते हैं। एक श्रद्धालु की थाली में सूखे मेवे के साथ लगभग आधा किलो चावल रहता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...