Google Analytics Meta Pixel बजट में गांव, गरीब और किसान पर दिया गया है विशेष ध्यान: मोहन मरकाम - Ekhabri.com

बजट में गांव, गरीब और किसान पर दिया गया है विशेष ध्यान: मोहन मरकाम

रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और वरिष्ठ प्रवक्ता एवं आर्थिक विशेषज्ञ रमेश वल्यार्नी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीसरे बजट को ऐतिहासिक निरूपित करते हुए कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की मुख्य थीम पर आधारित बजट गांव, गरीब और किसान के साथ समाज के सभी वर्गों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस सरकार शुरू से ही कटिबद्ध रही है और इसकी झलक लगातार हर साल के बजट में दिखलाई पड़ रही है। सरकार किसानों से धान की खरीदी 2500 प्रति क्विंटल की दर से किए जाने के वायदे पर लगातार खरी उतरी है। हमने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ, अंतर की राशि राजीव न्याय योजना के माध्यम से किसानों को देकर उनके आर्थिक आधार की मजबूती प्रदान की है। गोधन न्याय योजना भी इसी दिशा में ऐतिहासिक कदम है। गांव की क्रय शक्ति बढ़ाने का ही परिणाम है कि शहर के व्यापार, उद्योग में बढ़ोतरी हुई। परिणामस्वरूप देश में छत्तीसगढ़ ही एकमात्र ऐसा राज्य रहा जिसने कोरोना काल में भी छत्तीसगढ़ को आर्थिक मंदी से बचाए रखा। नेताद्वय ने कहा कि ग्रामीण अंचल में रोजगार सृजन के लिए सरकार जहां रूलर इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना करने का निर्णय लिया है, वहीं परंपरागत ग्रामीण व्यवसायिक कौशल को पुनर्जीवित करने के लिए तेलघानी, चर्म शिल्पकार, लौह शिल्पकार एवं रजककार, विकास बोर्ड गठित करने का फैसला किया। कृषि एवं वनोपज आधारित उत्पाद शिल्प के विक्रय के लिए सी मार्ट स्टोर की स्थापना कर उन्हें नई पहचान देने का काम किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

अवैध अतिक्रमण पर चला पिला पंजा, दो मंजिला इमारत गिराई गई

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
कोरबा/रायपुर। कोरबा में भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के अवैध दो मंजिला निर्माण में बुलडोजर चलवा दिया गया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...