रायपर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज अपने प्रभार वाले जिले कांकेर की जिला खनिज संस्थान न्यास निधि शासी परिषद की वर्चुअल बैठक ली। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य में कोविड-19 के संभावित तीसरे चरण के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने जिले में बच्चों के ईलाज के लिए आवश्यक संसाधन सहित चिकित्सा विशेषज्ञों एवं अधीनस्थ अमलों की नियुक्ति किए जाने और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारी रखने के निर्देश दिए। तृतीय फेस के आने के पहले ही ईलाज की सभी तैयारी कर लिया जावे तथा बच्चों के ईलाज के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक विस्तारित किया जाए। इस अवसर पर कलेक्टर चन्दन कुमार ने कोरोना नियंत्रण के लिए जिले में किये जा रहे उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 नियंत्रण हेतु जिले में 165 टेस्टिंग टीम गठित की गई हैै। जिला मुख्यालय कांकेर में दो डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल और सभी विकासखण्डों में कोविड केयर सेंटर स्थापित किया गया है, जहां पर आॅक्सीजन बेड, एचडीओ बेड, आईसीयू सहित सामान्य बेड की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में अधिकांश बेड खाली हैं। पहले की तुलना में कोरोना के प्रकरणों में लगातार कमी आई है। उन्होंने टीकारकण के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण कार्य में तेजी आयी है। अब तक 16 हजार 84 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है तथा 45 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के 93 प्रतिशत व्यक्तियों द्वारा प्रथम डोज तथा 14 प्रतिशत लोगों के द्वारा दूसरे डोज का टीका लगवाया जा चुका है।
मनोज मण्डावी, सांसद मोहन मरकाम, शिशुपाल शोरी, अनूप नाग ने भी रखे विचार
वर्चुअल बैठक के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, सांसद मोहन मण्डावी, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग और जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने जिले में विकास कार्यों और कोविड-19 नियंत्रण के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और जिला प्रशासन कांकेर द्वारा कोरोना नियंत्रण के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उनके द्वारा खनिज संस्थान न्यास निधि के दिशा-निदेर्शों के अनुरूप उच्च प्राथमिकता के क्षेत्र स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुपोषण आदि पर अधिक से अधिक निधि की राशि को व्यय किये जाने का प्रस्ताव दिया गया। जिस पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने डीएमएफ फंड की राशि से जिले के स्थानीय विधायकों को अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए 50-50 लाख रूपए देने की घोषणा की। इस वर्चुअल बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जे.एल. उईके तथा आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त माखनसिंह धु्रव भी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...