Google Analytics Meta Pixel मंत्री डॉ. डहरिया के निर्देश पर हाई स्कूल के दो शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त, ग्रामीणों ने जताई खुशी - Ekhabri.com

मंत्री डॉ. डहरिया के निर्देश पर हाई स्कूल के दो शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त, ग्रामीणों ने जताई खुशी

रायपुर। अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग के ग्राम तुलसी में संचालित हाई स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को देखकर वहां नए भवन की सौगात देने वाले नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अब इस स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना पर भी पहल की है। उन्होंने अध्य्यापन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में कदम उठाते हुए हाई स्कूल तुलसी में पदस्थ दो शिक्षकों के अन्यत्र अटैचमेंट पर नाराजगी जाहिर की और तत्काल ही उनका अटैच समाप्त कर मूल शाला में पदस्थ करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने तत्काल ही दोनों शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त करने का आदेश जारी कर उन्हें मूल शाला में पदस्थ कर दिया है। मंत्री डॉ डहरिया की इस पहल पर ग्राम तुलसी के ग्रामीणों ने मंत्री के प्रति आभार जताया है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ डहरिया ने ग्राम तुलसी में 73 लाख की लागत से नवनिर्मित हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया है। इससे इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाइट, पंखे के साथ नया भवन में बैठने की सुविधा मिली है और जर्जर भवन में बैठने की समस्या दूर हो गई है। इस विद्यालय में पदस्थ शिक्षक श्री योगेश कुमार शुक्ला, व्याख्याता (एल.बी.) का अटैचमेंट हाई स्कूल डुंडा और शिक्षिका श्रीमती मेनका नारंग, व्याख्याता (एलबी) का अटैचमेंट सेरीखेड़ी में किया गया था। इस संबंध में शिकायत जब मंत्री डॉ डहरिया के समक्ष जब पहुंची तो उन्होंने तत्काल ही इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। आखिरकार जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए. एन. बंजारा ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों शिक्षकों का अटैचमेंट समाप्त करते हुए मूल विद्यालय ग्राम तुलसी में पदस्थ कर दिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश भी जारी कर दिया है। मंत्री डॉ डहरिया ने यहाँ पुराने भवन से नए भवन में स्कूल संचालन करने और विद्यार्थियों की समस्याओं को दूर करने के भी निर्देश दिए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...