Google Analytics Meta Pixel नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने लगवाई वैक्सीन - Ekhabri.com

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने लगवाई वैक्सीन

रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर कोरोना का वैक्सीन लगवाई। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ के एस राय सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने मंत्री डॉ डहरिया को कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड का पहला डोज लगाया। वैक्सीन लगाने के दौरान मंत्री जी मुस्कुराते रहे, इस दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। मंत्री डॉ डहरिया को वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिनों बाद लगायी जाएगी। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगाना चाहिए। गंभीर बीमारी वाले लोग जिनकी इम्युनिटी कमजोर है, और जिनकी उम्र अधिक है, उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसे देखते हुए शासन द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के को-मोरबिडिटी वालों को प्राथमिकता क्रम में नि:शुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। मेरी लोगों से अपील है कि पात्रता अनुसार टीका अवश्य लगवाएं।
टीका लगवाने के बाद कोई दिक्कत नहीं: डहरिया
मंत्री डॉ डहरिया ने बताया कि टीका लगाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई पेरशानी नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण के दिशा-निदेर्शों का सभी लोग कड़ाई से पालन करें, मास्क अनिवार्य रूप से पहने, सेनेटाइजर से हाथ धोते रहें, भीड़ वाली जगहों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कुछ भी लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें और अपना कोविड जाँच अवश्य कराए। आप सभी के सहयोग से ही हम कोरोना को हरा पाएंगे। मंत्री डॉ डहरिया के साथ उनकी पत्नी शकुन डहरिया और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी टीका लगवाया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...