Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा, जिसके कारण आपका मन खुश होगा और आपके घर व व्यापार दोनों जगह विलासिता पूर्ण माहौल रहेगा, जिसका आप लुत्फ उठाएंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। बड़ी मात्रा में धन हाथ आने से आपको संतुष्टि का अनुभव होगा, जिससे आपके आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। संतान कि कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे, इसमें जीवन सथी का आज आपको साथ भरपूर मिलेगा। आज आपका कुछ धन शुभ कार्य पर भी खर्च करेंगे।

वृष राशि : आज आपके स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको अनियंत्रित खानपान से बचना होगा। यदि कोई कष्ट हो, तो तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। व्यापार में भी आज आपको किसी के बहकावे में नहीं आना है, नहीं तो वह आपके लिए लाभ से ज्यादा नुकसान का सौदा हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। सायंकाल के समय यदि आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

मिथुन राशि : आज आप अपने व्यापार की कुछ नयी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का आरंभ करेंगे, जिनका आप लाभ अवश्य उठाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी जमीन की खरीदारी में अपने धन का निवेश कर रहे हैं, तो वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता के साथ कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। आपके पिताजी को  यदि कोई आंखों से संबंधित कष्ट है, तो आज उसमें वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपके निजी संबंध प्रेम और सहयोग रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त होगी। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाने का मन बनाया है, तो आज उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। माता पिता के सहयोग से किए गए सभी कार्यों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। भाई-बहनों के साथ यदि कोई विवाद चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके व्यापार की कोई महत्वपूर्ण योजना सफल होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा व आपको धन लाभ भी भरपूर मात्रा में हो सकता है। आज आप अपने पुराने कर्जा उतारने में सफल रहेंगे। यदि किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है,तो परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से वह समाप्त होता दिख रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

Read Also  ब्रेकिंग: सीएम साय आज धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में करेंगे चुनाव प्रचार, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगेंगे वोट
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की सोचें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। नौकरी में आज आपके साथी आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन करना पड़ सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। माता जी के साथ यदि आपकी कोई असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, वह भी आज समाप्त होगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। यदि आज व्यापार में आपने किसी डील को फाइनल किया है, तो आज वह आपका कोई नुकसान करवा सकती हैं, इसलिए आपको धैर्य व साहस से काम लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग भी आज अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आप अपने व्यवसाय में किसी नए व्यक्ति को शामिल करना चाहते हैं, तो उसके बारे में चर्चा करें, नहीं तो आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद बहुत ही सोच समझकर करनी होगी, कहीं दूसरे इसमे आपका स्वार्थ ना समझें, इसलिए आज दूसरों का उतना ही साथ दे, जितना सही हो। व्यापार में आज एक के बाद एक काम आपके हाथ में आते रहेंगे, जिसके कारण आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको जो कार्य अत्यधिक प्रिय हो उसे ही पहले करें और बाकी कार्य को भी लंबे समय के लिए ना टालें। विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *